गौतम अडानी ने लगाई लंबी छलांग, अब अंबानी से 20 अरब डॉलर ज्यादा है उनकी संपत्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 03:15 PM IST

Richest Person List: दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी ने लंबी छलांग लगाई और वे छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।

गौतम अडानी ने लगाई लंबी छलांग, अब अंबानी से 20 अरब डॉलर ज्यादा है उनकी संपत्ति
Photo Credit: BCCL

Richest Person List: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के बड़े-बड़े रईसों को पछाड़ रहे हैं। हाल ही में वे रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए थे। अब उन्होंने लैरी पेज, सर्गी ब्रिन और स्टीव बॉलमर जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

अडानी के पास है बेशुमार दौलत (Gautam Adani Net Worth)
एनर्जी, पोर्ट्स, माइनिंग, खाद्य तेल आदि जैसे क्षेत्रों में व्यवसायों के एक समूह, अडानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडानी अब कुल 118 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। अडानी दुनिया का छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, उन्होंने Google के प्रसिद्ध संस्थापकों लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को भी पीछे छोड़ दिया है।

कैसे बढ़ी अडानी की संपत्ति?
हाल ही में अडानी समूह के शेयरों के भारी वृद्धि हुई, जिससे उनकी संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ। सोमवार को अडानी ग्रीन एनर्जी, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी गैस और अदानी ट्रांसमिशन के शेयरों में बढ़ोतरी की वजह से अडानी की कुल संपत्ति 8.57 अरब डॉलर या लगभग 65,091 करोड़ रुपये बढ़ गई है। जहां भारत के बेंचमार्क सूचकांकों सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए थे, वहीं अडानी समूह के शेयरों में 16 फीसदी तक की तेजी आई थी।

कितनी दौलत के मालिक हैं मुकेश अंबानी?
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी अब दुनिया के 11वें सबसे रईस शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति (Mukesh Ambani net worth) 100 अरब डॉलर से भी कम, यानी 97.4 अरब डॉलर है। 

अंबानी और अडानी की संपत्ति में कितना अंतर?
मुकेश अंबानी के मुकाबले गौतम अडानी के पास 20.6 अरब डॉलर की संपत्ति ज्यादा है। अडानी दुनिया के 6वें और अंबानी दुनिया के 11वें सबसे रईस शख्स हैं। पिछले हफ्ते ही गौतम अडानी ने अंबानी से एशिया के सबसे रईस शख्स का ताज छीन लिया था।

End of Article