Aadhaar-PAN Card Link Online: भारत सरकार के मौजूदा कानूनों के तहत सभी के लिए अपने पैन कार्ड (PAN Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना जरूरी है। इसके अलावा, आयकर रिटर्न (Income Tax Return, ITR) दाखिल करते समय, नए पैन कार्ड के लिए आवेदन (PAN Card Apply) करते समय और पेंशन, स्कॉलरशिप, एलपीजी सब्सिडी आदि जैसे लाभ प्राप्त करने के लिए अपना आधार नंबर अनिवार्य है।
सरकार ने पैन को आधार से लिंक की समय सीमा छह महीने यानी 30 सितंबर 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 करने की घोषणा की थी। अगर इस तारीख तक आप अपने पैन को अपने आधार से लिंक नहीं करते हैं, तो 1 अप्रैल 2022 से आपका पैन निष्क्रिय हो जाएगा। यानी ऐसी स्थिति में नए वित्त वर्ष से जहां कहीं भी पैन की जानकारी देनी अनिवार्य होगी वहां आप पैन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
End of Article

