बिजनेस

Bank Holiday: क्या 7 अगस्त को बंद हैं बैंक, क्या कहती है RBI की लिस्ट, अगस्त में इतने दिन बैंकों में नहीं होगा काम

7 अगस्त 2024 को भारत में हरियाली तीज का उत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इस दिन बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? भारत में सभी बैंकों की छुट्टियों के लिए RBI द्वारा लिस्ट जारी की जाती है। आइये इस लिस्ट के अनुसार आपको बताते हैं कि अगस्त 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे।

Image

Bank Holidays in August 2024

Photo : Times Now Digital

Bank Holiday: 7 अगस्त 2024 को भारत में हरियाली तीज का उत्सव बनाया जाएगा। हरियाली तीज विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है। भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित राजस्थान, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में यह त्यौहार प्रमुख रूप से मनाया जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल घूम रहा है कि क्या इस दिन बैंक बंद रहेंगे? भारत के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा बैंकों की छुट्टी के लिए एक लिस्ट जारी की जाती है। आइये आपको इस लिस्ट के अनुसार बताते हैं कि आखिर 7 अगस्त 2024 को बैंक बंद रहेंगे या नहीं। साथ ही आपको अगस्त 2024 में बैंकों की छुट्टियों के बारे में भी बताते हैं।

अगस्त में छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का कारण
4 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
10 अगस्त 2024शनिवारदूसरा शनिवार
11 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
15 अगस्त 2024गुरुवारस्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
19 अगस्त 2024सोमवाररक्षा बंधन
24 अगस्त 2024शनिवारचौथा शनिवार
25 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
26 अगस्त 2024सोमवारजन्माष्टमी

क्या 7 अगस्त को बंद हैं बैंक?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 अगस्त 2024, बुधवार को बैंक की शाखाएं आम जनता के लिए खुली रहेंगी और कामकाज भी साधारण रूप से चलता रहेगा। दूसरी तरफ अगर अगस्त 2024 के महीने में बैंक की छुट्टियों की बात करें तो इस महीने 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइये आपको बताते हैं कि अगस्त 2024 में कौन से दिन बैंक किस वजह से बंद रहेंगे।

अगस्त में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त 2024 में 4 अगस्त को रविवार और 10 अगस्त को सेकंड-सैटरडे (दूसरे शनिवार) की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 11 अगस्त को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को रविवार और 19 अगस्त को रक्षा-बंधन की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 अगस्त को चौथे शनिवार और 25 अगस्त को रविवार की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। बैंक की छुट्टी वाले दिन आप नेट बैंकिंग के माध्यम से बैंकिंग सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्षेत्रीय छुट्टियां

अगस्त के महीने में ऊपर बताई गई छुट्टियों के साथ ही इन दिनों पर भी बैंकों में काम नहीं होगा। ये क्षेत्रीय छुट्टियां हैं और इन तारीखों पर केवल बताये गए राज्यों में ही छुट्टी रहेगी।

  • 3 अगस्त, 2024: केर पूजा (अगरतला)
  • 8 अगस्त, 2024: टेंडोंग लो रम फैट (गंगटोक)
  • 13 अगस्त, 2024: देशभक्त दिवस (इम्फाल)
  • 20 अगस्त, 2024: श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article