Ookla के अनुसार 107.03 mbps की स्पीड के साथ मोबाइल इंटरनेट के मामले में भारत 12वें नंबर पर है जबकि ब्रॉडबैंड इंटरनेट के मामले में 63.99 mbps की रफ्तार के साथ भारत 85वें नंबर पर है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के कौन से शहर में इंटरनेट की रफ्तार सबसे ज्यादा है?
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार भारत में सबसे तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी वाला शहर चेन्नई है और यहां इंटरनेट की स्पीड 51.07 mbps है।
चेन्नई के बाद 42.50 mbps की रफ्तार के साथ बैंगलोर दूसरे स्थान और और 41.68 mbps की स्पीड के साथ हैदराबाद तीसरे स्थान पर है।
देश की राजधानी दिल्ली में इंटरनेट की स्पीड 32.39 mbps है और यह पांचवे स्थान पर है।