बिजनेस

Anil Ambani: जय अनमोल अंबानी का नया रोल, जानें अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनियों में क्या हुआ बड़ा बदलाव!

Reliance Power, Infra shareholding: रिलायंस पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर में अनिल अंबानी और जय अनमोल का प्रमोटर स्टेटस पब्लिक में बदलने का बड़ा ऐलान। जानिए इसका निवेशकों और कंपनी पर क्या असर पड़ेगा।

Image

अनिल अंबानी और उनका बेटा जय अनमोल अंबानी।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Reliance Power, Infra shareholding: रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शुक्रवार को अनिल अंबानी और उनके बेटे जय अनमोल अंबानी के प्रमोटर स्टेटस को बदलने का ऐलान किया। दोनों ने अपने प्रमोटर स्टेटस को ‘पब्लिक’ शेयरहोल्डर में बदलने के लिए आवेदन किया है। सितंबर 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में अनिल अंबानी के पास 1,39,437 शेयर और उनके बेटे जय अनमोल के पास 1,25,231 शेयर हैं। वहीं, रिलायंस पावर में अनिल अंबानी के पास 4,65,792 शेयर और जय अनमोल के पास 4,17,439 शेयर हैं।

प्रमोटर स्टेटस बदलने का उद्देश्य

कंपनी के बोर्ड ने बताया कि यह बदलाव SEBI के नियम 31A के तहत हो रहा है। यह कदम पूरी तरह से लिस्टिंग रेगुलेशंस और अन्य कानूनी प्रावधानों के अनुसार उठाया गया है।

SEBI के नियम और उनकी चुनौतियां

वर्तमान नियमों के अनुसार, यदि कोई प्रमोटर अपने स्टेटस को बदलकर ‘पब्लिक’ करना चाहता है, तो प्रमोटर ग्रुप की कुल वोटिंग राइट्स कंपनी की कुल इक्विटी का 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। SEBI ने हाल ही में इस नियम को बनाए रखा है, हालांकि कुछ कंपनियों ने इसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की सिफारिश की थी।

रिलायंस ग्रुप की भविष्य की योजनाएं

रिलायंस ग्रुप ने बताया कि उन्होंने BSE और NSE से इस बदलाव के लिए आवश्यक अनुमतियां मांगी हैं। इस कदम के बाद, दोनों कंपनियों के शेयरों में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article