Loan Against Property Guide: कई लोगों के पास घर, फ्लैट या दूसरी प्रॉपर्टी तो होती है लेकिन किसी बड़े खर्च के लिए पर्याप्त नकदी नहीं होती। ऐसी स्थिति में प्रॉपर्टी बेचने के बजाय उसके बदले Loan लिया जा सकता है। इसे Loan Against Property यानी LAP कहा जाता है। इसमें आपकी प्रॉपर्टी बैंक या वित्तीय संस्था के पास सिक्योरिटी के तौर पर गिरवी रहती है और उसके बदले आपको लोन मिलता है। हालांकि, बैंक आपको एक बड़ी रकम उधार देने के लिए तैयार है, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उतना लोन ले लेना चाहिए।
Loan Against Property क्या होता है?
Loan Against Property एक Secured Loan है। इसमें आपका घर, फ्लैट या दूसरी योग्य प्रॉपर्टी लोन के बदले गिरवी रखी जाती है। बैंक के पास लोन के बदले सिक्योरिटी होती है, इसलिए इसकी ब्याज दर अक्सर Unsecured Personal Loan की तुलना में कम हो सकती है। यही वजह है कि अगर किसी व्यक्ति को बड़ी रकम की जरूरत है तो Personal Loan के मुकाबले Loan Against Property एक विकल्प हो सकता है।
Loan लेना कब फायदेमंद होगा?
Loan Against Property का इस्तेमाल तब ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है, जब पैसों की जरूरत बड़ी और क्लियर हो। उदाहरण के लिए किसी कारोबार का विस्तार करना हो, बड़ी शिक्षा से जुड़ा खर्च हो या कोई महत्वपूर्ण मेडिकल जरूरत सामने हो। अगर आपके पास कोई ऐसा खर्च है जिसके लिए बड़ी रकम चाहिए और उसका भुगतान किसी महंगे Unsecured Loan से करना पड़ रहा है, तो प्रॉपर्टी के बदले मिलने वाला Secured Loan बेहतर विकल्प हो सकता है।छुट्टी या लग्जरी खर्च के लिए न लें
हालांकि, हर जरूरत के लिए प्रॉपर्टी को गिरवी रखना सही फैसला नहीं है। अगर लोन का इस्तेमाल छुट्टी मनाने, महंगे सामान खरीदने या रोजमर्रा के खर्च पूरे करने के लिए किया जा रहा है, तो सावधानी जरूरी है। क्योंकि इस तरह के खर्च से कोई नियमित आय पैदा नहीं होती, जबकि लोन की EMI लगातार चुकानी पड़ती है। ऐसे में भविष्य में आय पर दबाव बढ़ सकता है।
इसलिए Loan Against Property लेने से पहले खुद से सवाल करें कि जिस काम के लिए पैसा लिया जा रहा है, क्या वह खर्च वास्तव में जरूरी है और क्या उसकी Repayment के लिए पर्याप्त Cash Flow मौजूद है?
कम ब्याज दर का मतलब हमेशा सस्ता लोन नहीं
Loan Against Property की ब्याज दर Personal Loan से कम हो सकती है, लेकिन सिर्फ कम ब्याज दर देखकर फैसला करना सही नहीं है। मान लीजिए बैंक आपको कम EMI के साथ लंबी अवधि का लोन देता है। शुरुआत में EMI कम होने से लोन आसानी से चुकाने योग्य लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक ब्याज चुकाने की वजह से कुल भुगतान काफी बढ़ सकता है।
इसलिए लोन लेते समय Total Amount Payable पर जरूर ध्यान दें। साथ ही Processing Fee, Legal Charges, Property Valuation Charges, Insurance और Prepayment से जुड़ी शर्तों को भी समझना जरूरी है।
