बिजनेस

Amul reduced the price of milk:अमूल ने दूध की कीमत घटाई, गुजरात में पहली बार 1 रुपये से कम हुई कीमत

Amul milk price cut: अमूल ने गुजरात में अपने तीन प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतों में कटौती की। अमूल गोल्ड, टी स्पेशल और फ्रेश के 1 लीटर पाउच अब 1 रुपये सस्ते। जानें नई दरें।

Image

अमूल दूध की कीमतें घटी

Photo : BCCL

Amul milk new rates: गुजरात में डेयरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमूल ने अपने तीन प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतें घटाने का ऐलान किया है। अमूल गोल्ड, अमूल टी स्पेशल और अमूल फ्रेश के 1 लीटर पाउच की कीमतें पहली बार 1 रुपये से कम कर दी गई हैं।

नई कीमतें: अमूल गोल्ड, टी स्पेशल और फ्रेश

किसकी कितनी कीमतपुरानी कीमतनई कीमत
अमूल गोल्ड₹66₹65
अमूल फ्रेश₹54₹53
अमूल टी स्पेशल₹62₹61

कीमत घटाने का कारण

यह पहली बार है जब अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इस प्रकार की कटौती की है। हालांकि, कंपनी ने इस फैसले के पीछे के कारणों पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन विशेषज्ञ इसे उपभोक्ताओं को राहत देने और बाजार में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम मान रहे हैं।

उपभोक्ताओं के लिए राहत

दूध की कीमतों में इस कटौती से आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए अमूल के इन उत्पादों पर निर्भर हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article