ऑटो न्यूज़

इंडियन मोटरसाइकिल ने पेश कीसिग्नेचर सीरीज, क्या भारत में लॉन्च होंगी ये चार लग्जरी बाइक

इंडियन मोटरसाइकिल लिमिटेड सिग्नेचर सीरीज लॉन्च होंगी लग्जरी बाइक, अमेरिकी क्रूजर बाइक निर्माता इंडियन मोटरसाइकिल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक खास Signature Series की झलक पेश की है।

Image

Indian Motorcycle ने पेश की चार नई लग्जरी बाइक (AI Generated Image)

अमेरिकी क्रूजर बाइक निर्माता Indian Motorcycle ने अपनी 125वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास Signature Series पेश की है। इस लिमिटेड एडिशन सीरीज में कंपनी ने अपनी चार बाइक Challenger, Chieftain Powerplus, Pursuit और Roadmaster Powerplus को शामिल किया है।

डिजाइन में दिखा खास बदलाव

नई Signature Series का सबसे बड़ा आकर्षण इसका एक्सक्लूसिव डिजाइन है। Challenger और Chieftain Powerplus को Abyss Metallic Black कलर स्कीम में पेश किया गया है। दोनों में ब्लैक-आउट इंजन फिनिश दी गई है, जिससे इनका लुक और भी दमदार नजर आता है। हालांकि दोनों मॉडलों के ग्राफिक्स अलग हैं। Challenger में लाल (Red) ग्राफिक्स दिए गए हैं, जबकि Chieftain Powerplus में हरे (Green) रंग के ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इन बाइक्स पर मल्टी-लेयर पेंट प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पेंट की गहराई और चमक सामान्य सिंगल-कोट पेंट की तुलना में अधिक आकर्षक दिखाई देती है।

Pursuit और Roadmaster को मिला अलग अंदाज

वहीं Pursuit और Roadmaster Powerplus का डिजाइन बाकी दोनों मॉडलों से काफी अलग रखा गया है।इन बाइक्स में व्हाइट बेस कलर के साथ Revere Red और Vigilant Blue ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो कंपनी के प्रतिष्ठित हेडड्रेस (Headdress) लोगो को उभारते हैं। इसके अलावा इन मॉडलों में ब्लैक-आउट की जगह क्रोम फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इनका प्रीमियम और क्लासिक लुक और भी बेहतर हो जाता है।

फीचर्स में भी है अंतर

फीचर्स के मामले में भी इन चारों बाइक्स के बीच कुछ अंतर देखने को मिलता है। Challenger में अपग्रेडेड Powerband ऑडियो सिस्टम, रिमोट-लॉकिंग सैडलबैग, क्रूज़ कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्ट होने वाली विंडशील्ड जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वहीं Pursuit और Roadmaster Powerplus में 4-स्पीकर सिस्टम की जगह 6-स्पीकर Powerband ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इन दोनों मॉडलों में इंटीग्रेटेड टॉप बॉक्स भी दिया गया है, जिससे लगेज रखने के लिए अतिरिक्त जगह मिलती है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले राइडर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो Signature Series की चारों मोटरसाइकिलों में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। सभी मॉडल पहले की तरह 112 क्यूबिक इंच (112ci) लिक्विड-कूल्ड V-Twin इंजन से लैस हैं। यह इंजन 126 हॉर्सपावर (hp) की अधिकतम पावर और 180 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस स्पेशल एडिशन में बेहतर परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि एक्सक्लूसिव डिजाइन, प्रीमियम फिनिश और कुछ अतिरिक्त सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता का इंतजार

Indian Motorcycle ने इस Signature Series को लिमिटेड बताया है, लेकिन कुल कितनी यूनिट्स बनाई जाएंगी, इसकी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। इसके अलावा कंपनी ने इन चारों मॉडलों की कीमत का भी खुलासा नहीं किया है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article