LockUPP 2 Shivangi Joshi Ditched Harshad Chopda: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' का हर एपिसोड नेटफ्लिक्स पर धमाका लेकर आ रहा है। आए दिन 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। यहां तक कि उनकी दोस्ती भी रूप बदलती हुई नजर आ रही है। 'लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की दोस्ती भी खूब लाइमलाइट बटोर रही है। उन्हें देख लोगों ने ये तक दावा करना शुरू कर दिया है कि वे कपल की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि बीच गेम में ही शिवांगी जोशी ने हर्षद चोपड़ा की पीठ में छुरा घोंप दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: गौरव खन्ना को आकांक्षा चमोला ने कहा 'स्ट्रेंजर', पति को शो में देख बोलीं- मेरा कुत्ता ही आ जाता...
दरअसल, 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में जजमेंट डे वाले दिन जेलर रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स से सवाल किया कि आपके मुताबिक शो में कौन सो रहा है। इसपर अपूर्वा मखिजा ने एक्टर धीरज धूपर का नाम लिया। अपूर्वा मखिजा ने कहा कि धीरज धूपर को जागना चाहिए थोड़ा सा। वहीं शिल्पा शिंदे ने राम कपूर का नाम लिया। एक्ट्रेस बोलीं, "उन्हें जागना चाहिए थोड़ा सा, क्योंकि वो जो सत्संग लगाते हैं। उन्होंने ही सबको सुलाकर रखा हुआ है।" दूसरी ओर शिवांगी जोशी की बारी आई तो उन्होंने हर्षद चोपड़ा का नाम ले लिया। शिवांगी के इस जवाब से केवल फराह खान और रितेश देशमुख ही नहीं बल्कि बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे पसीने छूट गए थे' कीबोर्ड इस्तेमाल पर Sohail Khan ने दिया रिएक्शन, लोगों ने कही ये बात

Lock UPP 2 में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वो हर्षद को अपने गेम के लिए बहुत अच्छे से इस्तेमाल कर रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हर्षद अब नहीं तो कब। ये तुम्हारी दोस्त रोज बैकफायर करती जा रही है और तुम अभी भी उसका गेम नहीं समझ पा रहे हो। बाबा वो तुमको एलिमिनेट करवाकर ही देम लेगी और तुम दोस्ती ही निभाते रह जाओगे।"
