Akums Drugs IPO Listing: अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स का IPO काफी शानदार रहा। इसके आईपीओ को 63.44 गुना सब्सक्राइब किया गया। अकुम्स ड्रग्स के शेयर भी अलॉट हो चुके हैं। अब इसका शेयर 6 अगस्त को लिस्ट होने के लिए तैयार है। मंगलवार को अकुम्स ड्रग्स की लिस्टिंग होगी। आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 679 रु तय हुआ है। ऐसे में जिन निवेशकों को इसके शेयर मिले हैं, वे इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) जानना चाहेंगे। आगे जानें अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स का मौजूदा जीएमपी कितना है।
ये भी पढ़ें -
चेक करें अकुम्स ड्रग्स का जीएमपी (Akums Drugs IPO GMP Today)
आईपीओ वॉच के अनुसार अकुम्स ड्रग्स का जीएमपी 200 रु है। जबकि आईपीओ में शेयरों का प्राइस 679 रु फिक्स हुआ है। यानी मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर इसका शेयर करीब 29.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मगर जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।
किस कैटेगरी को कितना मिला सब्सक्रिप्शन
- रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (आरआईआई) : 21.30 गुना
- नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) कैटेगरी : 42.21 गुना
- क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) : 90.09 गुना
क्या है अकुम्स ड्रग्स का बिजनेस
अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स डोसेज फॉर्म्स और थेरेपेटिक सेगमेंट्स की एक बड़ी रेंज बनाती और निर्यात करती है। कंपनी वर्तमान में दुनिया भर में लगभग सभी भारतीय और बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियों को सप्लाई कर रही है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
