बिजनेस

अडानी पोर्ट्स का कार्गो वॉल्यूम दिसंबर में 8 प्रतिशत बढ़ा, कंटेनर और गैस वॉल्यूम में भी वृद्धि

अडानी ग्रुप द्वारा संचालित विझिंजम पोर्ट ने दिसंबर के अंत में अपना 100वां वाणिज्यिक जहाज 'एमएससी मिशेला' का स्वागत किया। यह उपलब्धि ऑपरेशन शुरू होने के महज छह महीने बाद प्राप्त हुई है। विझिंजम पोर्ट केरल के कोवलम बीच के पास स्थित है और यह पहला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है, जिसे एपीएसईजेड और केरल सरकार ने मिलकर विकसित किया है।

Image

अडानी ग्रुप

Photo : Times Now Digital

अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) का कुल कार्गो वॉल्यूम दिसंबर 2024 में 8 प्रतिशत बढ़कर 38.4 मिलियन मीट्रिक टन हो गया है। इस वृद्धि के साथ, कंपनी ने एक नई उपलब्धि हासिल की है, और इसके कंटेनर व गैस वॉल्यूम में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

कंटेनर व गैस वॉल्यूम में वृद्धि

पिछले महीने, कंपनी के कंटेनर वॉल्यूम में 22 प्रतिशत और गैस वॉल्यूम में 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एपीएसईजेड, जो भारत की सबसे बड़ी निजी पोर्ट ऑपरेटर कंपनी है, ने यह वृद्धि साबित की है कि भारतीय पोर्ट क्षेत्र में अडानी पोर्ट्स का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।

नवंबर में भी हुई वृद्धि

अडानी पोर्ट्स ने नवंबर 2024 में 36 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो हैंडल किया था, जो कि मासिक आधार पर 6.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि अधिक कंटेनर वॉल्यूम की वजह से संभव हो पाई थी।

'मेक इन इंडिया' पहल में बड़ा योगदान

अडानी पोर्ट्स ने हाल ही में कोचीन शिपयार्ड को आठ अत्याधुनिक हार्बर टग के लिए ऑर्डर दिया था। इस ऑर्डर की अनुमानित कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 450 करोड़ रुपये है। यह ऑर्डर 'मेक इन इंडिया' योजना के तहत अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है।

अडानी पोर्ट्स के CEO और पूर्ण-कालिक निदेशक, अश्विनी गुप्ता ने कहा, "हम विश्व स्तर की स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग का लाभ उठाकर 'मेक इन इंडिया' पहल में अपना योगदान देना चाहते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे संचालन में सुरक्षा और दक्षता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों।"

विझिंजम पोर्ट की सफलता

अडानी ग्रुप द्वारा संचालित विझिंजम पोर्ट ने दिसंबर के अंत में अपना 100वां वाणिज्यिक जहाज 'एमएससी मिशेला' का स्वागत किया। यह उपलब्धि ऑपरेशन शुरू होने के महज छह महीने बाद प्राप्त हुई है। विझिंजम पोर्ट केरल के कोवलम बीच के पास स्थित है और यह पहला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है, जिसे एपीएसईजेड और केरल सरकार ने मिलकर विकसित किया है।

--आईएएनएस इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article