बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 26 April 2023 : सोने हुआ सस्ता, पर चांदी की चमक बढ़ी, चेक करें आज के रेट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 26 April 2023: आज एक तरफ सोने के रेट घटे हैं, जबकि दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में बढ़त दिख रही है। सोने का रेट आज 120 रु कम हुआ है।

Image

आज सोना-चांदी की कीमत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमतों में गिरावट
  • चांदी के रेट में हल्की बढ़ोतरी
  • मंगलवार को कम हुए थे सोने के रेट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 26 April 2023 : आज सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग ट्रेंड दिख रहा है। बुधवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमतों में गिरावट आई है, तो वहीं चांदी का रेट ऊपर चढ़ा है। आम तौर सोने और चांदी के रेट एक ही दिशा में बढ़ते हैं। पर आज दोनों की कीमतों में अलग-अलग ट्रेंड है।

सोने का रेट 120 रु घटा है और 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम इस समय 60110 रु पर है। चांदी की कीमतों में बहुत हल्की तेजी है। प्रति किलो चांदी का रेट 10 रु बढ़ा है। चांदी की कीमत इस बढ़ोतरी के साथ 74450 रु प्रति किलो पर है।

चेक करें मंगलवार के रेट

बता दें कि मंगलवार को भी सोने के दाम घटे थे, जबकि चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल शाम को सोने का रेट 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 60230 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव 0.01 फीसदी चढ़ कर 74440 रु पर बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर क्या हैं रेट

इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 91 रु या 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 60170 रु पर है। वहीं चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 79 रु या 0.11 फीसदी बढ़ कर 74342 रु पर है।

कॉमेक्स पर सोने-चांदी का भाव

यूएस कॉमेक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान है। कॉमेक्स पर सोने का रेट करीब 10 बजे 0.20 डॉलर या 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 2,004.70 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.16 डॉलर या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 25.04 प्रति औंस पर है।

ज्वेलरी खरीदते समय जरूर लें बिल

सोने या चांदी के जेवर खरीदते समय उसका पक्का बिल जरूर ले लें। बिल में खरीदे गए सोने-चांदी की ज्वेलरी की शुद्धता, रेट और वजन की डिटेल होती है। ज्वेलरी का बिल हो तो बेचते समय आपको उसका सही भाव मिल जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article