बिजनेस

एक साथ खुलेंगे 3 IPO, पैसा रखें तैयार, चेक करें किसका GMP सबसे अधिक

Upcoming IPO: शुक्रवार 8 सितंबर को एक साथ 3 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें ईएमएस, यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी और जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज का आईपीओ इश्यू शामिल है।

Image

8 सितंबर को खुलेंगे 3 आईपीओ

KEY HIGHLIGHTS
  • 8 सितंबर को खुलेंगे 3 आईपीओ
  • ईएमएस लिमिटेड और यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी का खुलेगा आईपीओ
  • जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज का आईपीओ इश्यू भी आएगा

Upcoming IPO: इस समय शेयर बाजार में एक के बाद एक कई आईपीओ (IPO) आ रहे हैं। शुक्रवार 8 सितंबर को एक साथ 3 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें ईएमएस लिमिटेड (EMS Limited), यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी लिमिटेड (Unihealth Consultancy Limited) और जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Jiwanram Sheoduttrai Industries Limited) का आईपीओ इश्यू शामिल है। आगे जानिए इन आईपीओ की डिटेल और चेक करें किसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey-Market Premium) या जीएमपी (GMP) सबसे अधिक है।

ईएमएस लिमिटेड

ईएमएस लिमिटेड का आईपीओ 8 सितंबर को खुलकर 12 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ का साइज 321.24 करोड़ रु का है। इस इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 200 से 211 रु का है। वहीं शेयरों का लॉट साइज 70 शेयरों का है। यानी कम से कम 70 और फिर इसी के गुणज में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आईपीओ वॉच के अनुसार ईएमएस लिमिटेड का जीएमपी 125 रु का है। जीएमपी से शेयर की लिस्टिंग किस भाव पर हो सकती है इसका अनुमान लगता है। मगर ध्यान रहे कि यह लिस्टिंग वाले दिन तक घट सकता है।

यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी लिमिटेड

यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी का आईपीओ भी 8 सितंबर को खुलकर 12 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ का साइज 53.98-56.55 करोड़ रु तक का हो सकता है। इस इश्यू में शेयरों का प्राइस 126 से 132 रु तक हो सकता है। वहीं शेयरों का लॉट साइज 1000 शेयरों का है। यानी कम से कम 1000 और फिर इसी के गुणज में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आईपीओ वॉच के अनुसार कंपनी का जीएमपी 30 रु का है।

जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज लिमिटेड

जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज का आईपीओ भी 8 सितंबर को खुलकर 12 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ का साइज 17.07 करोड़ रु का होगा। इस इश्यू में शेयरों का प्राइस 23 रु होगा। वहीं शेयरों का लॉट साइज 6000 शेयरों का है। यानी कम से कम 6000 और फिर इसी के गुणज में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आईपीओ वॉच के अनुसार कंपनी का जीएमपी 8 रु का है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर 3 आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article