स्पोर्ट्स

FIFA World Cup Final 2026 Timing In India: भारत में कब और कितने बजे होगा अर्जेंटीना-स्पेन विश्व कप फाइनल

Argentina vs Spain, FIFA World Cup Final 2026 Date And Time In India: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक किस दिन और कितने बजे खेला जाएगा, यहां जानिए सारी जानकारी।

Image

अर्जेंटीना बनाम स्पेन फीफा विश्व कप 2026 फाइनल भारतीय समय के मुताबिक कब होगा (AI Generated Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • फीफा विश्व कप 2026 फाइनल
  • अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला
  • भारत में किस दिन और कितने बजे होगा फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल

FIFA World Cup Final Date And Time In India: अब वो पल करीब आ गया है जिसका करोड़ों फुटबॉल फैंस को इंतजार था। तकरीबन महीने भर तक चले रोमांच, उलटफेर और करिश्माई मुकाबलों के बाद अब फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े व अंतिम मुकाम पर पहुंच चुका है। अब पूरी दुनिया की निगाहें उस मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय फुटबॉल की ताकत स्पेन आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब उनके पास विश्व फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है।

किस टीम के पास कितने खिताब हैंः फीफा विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें टकराने वाली हैं। जहां अर्जेंटीना दो बार की विश्व चैंपियन है। वहीं, स्पेन ने एक बार इस खिताब को जीता है। अर्जेंटीना की बात करें तो उसके पास मौका है लगातार दो फीफा विश्व कप खिताब जीतना का, साथ ही उनके कप्तान लियोनेल मेसी भी अपने देश के लिए वो कमाल कर सकते हैं जो उनके देश के सबसे बड़े फुटबॉल स्टार रहे 1986 विश्व कप के स्टार डिएगो माराडोना भी नहीं कर सके थे।

भारत में कब और कितने बजे फीफा विश्व कप फाइनल?

किसके बीच फाइनल कहां होगा मुकाबला भारत में फाइनल का समय
अर्जेंटीना बनाम स्पेन विश्व कप फाइनलन्यू जर्सी (मेटलाइफ स्टेडियम)19 जुलाई, रविवार, देर रात 12:30 बजे

फाइनल तक का सफर

अर्जेंटीना का सफर: अर्जेंटीना ने पूरे टूर्नामेंट में दबाव की परिस्थितियों में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। नॉकआउट चरण में टीम ने केप वर्डे, मिस्र, स्विट्जरलैंड और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को हराकर लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अनुभवी खिलाड़ियों और युवा सितारों के संतुलन ने टीम को पूरे अभियान में मजबूती प्रदान की।

स्पेन का सफरः स्पेन ने अपने तेज पासिंग गेम, टिकी-टाका कौशल, अनुशासित रक्षा और प्रभावी आक्रमण के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया। ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल और बेल्जियम जैसी टीमों को हराने के बाद स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में उनकी खेल शैली ने उन्हें सबसे प्रभावशाली टीमों में शामिल रखा।

अर्जेंटीना की संभावित टीम

गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज़, जेरोनिमो रुली, वाल्टर बेनिटेज़

डिफेंडर: नाहुएल मोलिना, गोंजालो मोंटिएल, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, लिसांद्रो मार्टिनेज़, फाकुंडो मेडिना, निकोलस टैग्लियाफिको, मार्कोस अकूना

मिडफील्डर: रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडेज़, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, लिएंड्रो परेडेस, एक्सेकिएल पलासियोस, जियोवानी लो सेल्सो, थियागो अल्माडा

फॉरवर्ड: लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज़, लाउतारो मार्टिनेज़, अलेजांद्रो गार्नाचो, निकोलस गोंजालेज़, एंजेल कोरेआ

स्पेन की संभावित टीम

गोलकीपर: उनाई सिमोन, डेविड राया, एलेक्स रेमिरो

डिफेंडर: दानी कार्वाजाल, पेड्रो पोरो, रॉबिन ले नॉर्मांद, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्ट, अलेजांद्रो बाल्दे, मार्क कुकुरेला

मिडफील्डर: रोड्री, पेड्री, गावी, फाबियन रूइज़, मार्टिन जुबिमेंदी, मिकेल मेरिनो, दानी ओल्मो

फॉरवर्ड: लामिन यामाल, निको विलियम्स, अल्वारो मोराता, फेरान टोरेस, मिकेल ओयारजाबाल, येरेमी पिनो

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?

अर्जेंटीना की उम्मीदें कप्तान लियोनेल मेसी के अनुभव, जूलियन अल्वारेज़ और लाउतारो मार्टिनेज़ की गोल करने की क्षमता तथा गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ के शानदार फॉर्म पर टिकी होंगी। वहीं स्पेन के लिए लामिन यामाल, रोड्री, पेड्री और निको विलियम्स जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article