क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान डोपिंग में फंसे पाकिस्तान के खिलाड़ी पर लगा 3 महीने बैन

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज डोप टेस्ट में दोषी पाए गए हैं। उन पर 3 महीने का बैन लगाया गया था जो बीते एक मई से प्रभावी था। अब

Image

मोहम्मद नवाज (साभार-X)

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 3 महीने का बैन लगा दिया है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के मामले में दोषी पाया गया है। इस तरह आईसीसी की एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के बाद उन पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, यह प्रतिबंध प्रभावी रूप से अब पूरा हो चुका है। आईसीसी ने कहा कि 7 फरवरी को कोलंबो में खेले गए नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के 2026 टी20 विश्व कप मैच के बाद नवाज का कार्बोक्सी-टीएचसी के लिए टेस्ट लिया गया था जो पॉजिटिव पाया गया।

32 वर्षीय नवाज ने उल्लंघन स्वीकार कर लिया था और उनका कहना था कि उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान ऐसा कुछ नहीं किया था। इसके अलावा इसका उपयोग खेल प्रदर्शन को बढ़ाने से कोई संबंध नहीं था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम सुपर-8 तक ही पहुंच पाई थी। लीग स्टेज में उसने 4 मैच खेले थे और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सुपर-8 में खेले गए 3 मुकाबलों में से टीम केवल एक मैच ही जीत पाई थी। एक में उसे हार मिली थी जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। नवाज ने इस दौरान 7 मैच की 6 पारी में 7 विकेट चटकाए थे, लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद लिए गए सारे विकेट उनके खाते से हटा दिए जाएंगे।

उन पर यह बैन बीते एक मई से प्रभावित था। नवाज़ पहले ही ढाई महीने के अस्थायी निलंबन में रह चुके हैं, और अब उनका निलंबन हटा लिया गया है। आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के तहत, नवाज़ के 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के मैच से संबंधित व्यक्तिगत रिकॉर्ड, साथ ही 1 मई को उनके अस्थायी निलंबन की शुरुआत तक के किसी भी बाद के मैचों से संबंधित रिकॉर्ड को भी निरस्त कर दिया गया है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article