Bhojpuri Sawan Song: शुरू होने वाला है सावन का महीना, भोजपुरी के बोलबम और कांवड़ गीत बनाएंगे इसे और भक्तिमय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 09:15 PM IST

Sawan 2022: सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन का माह भगवान शिव की भक्ति से भरा होता है। भोले की भक्ति, बमबम भोले और कांवड़ यात्रा पर कई भोजपुरी गाने रिलीज होने शुरू हो गए हैं।

Bhojpuri Sawan Song: शुरू होने वाला है सावन का महीना, भोजपुरी के बोलबम और कांवड़ गीत बनाएंगे इसे और भक्तिमय
Photo Credit: Instagram

Sawan Bhopuri Geet 2022: इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो रही है। सावन का महीना हिंदू धर्म के लिए बेहद पवित्र महीना होता है। इस पूरे माह शिवभक्त भोलेनाथ की पूजा और भक्ति में लीन होते हैं। लेकिन भोजपुरी गीतों के बिना सावन का महीना अधूरा सा लगता है। भोजपुरी में तो सावन शुरू होने से पहले ही सावन के नए-नए गीत शुरू होने लगे हैं। खेसारी लाल, अंकुश राजा और शिल्पी राज जैसे कई कलाकारों के सावन गीत रिलीज हो चुके हैं और ये गाने यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। आप भी इन गानों के साथ सावन का मौहाल भक्तिमय बना सकते हैं।

शंखपोला ले अईहs ना  (Sankhpola Le Aiha Na)

समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना 'शंखपोला ले अईहs ना'  भी रिलीज हो चुका है। सावन के पहले ही यह गाना भक्तिमय माहौल बना रहा है। भोले के भक्त गाने के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना कांवर गीत का है और गाने में समर सिंह कंधे पर कांवर लेकर बाबा धाम के लिए जाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं।


देवघर में दर्द (Devghar me Dard)

हाल ही में खेसारी लाल का गाना ‘देवघर में दर्द’ रिलीज किया गया। इस गाने में खेसारी के साथ मेघाश्री की जोड़ी देखने को मिली। खेसारी का यह गाना भी कांवर धाम जाने वाले भक्तों को खूब भा रहा है।

चढ़ते सावन (Chadhte Sawan)

रितिका पांडे का गाना चढ़ते सावन भी कांवरियों के बीच खूब धूम मचा रहा है। यह गाना महादेव को समर्पित है। 'चढ़ते सावन' गाना का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।

देवघर में दर्द और कोका कोला बोलबम के बाद खेसारी लाल यादव का एक और सावन गीत रिलीज हो गया है, जिसका नाम है वरदान चाही तीन। गाने में खेसारी भोलेनाथ की तपस्या करते नजर आते हैं और तभी भगवान उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर प्रकट हो जाते हैं। खेसारी भगवान से नारी, गाड़ी और नोट छापने की मशीन ये तीन वरदान मांगते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!