Bhojpuri Celebs: महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौक रखते हैं ये भोजपुरी कलाकार, जानें किसके पास है कौन सी कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 02:30 PM IST

Bhojpuri Celeb Car Bike Collection: भोजपुरी में तमाम ऐसे कलाकार हैं जिन्हें सिर्फ एक्टिंग और सिगिंग का नहीं बल्कि महंगी गाड़ियों का भी शौक है। इन स्टार्स के पास एक से बढ़ कर एक गाड़ियों का कलेक्शन है। जानते हैं भोजपुरी के इस स्टार के पास है कितनी महंगी गाड़ी।

Bhojpuri Celebs: महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौक रखते हैं ये भोजपुरी कलाकार, जानें किसके पास है कौन सी कार
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Celeb luxury Car Bike Collection: भोजपुरी सिनेमा जगत से जुड़े कलाकार आज देशभर में पॉपुलर हो रह हैं। अपने टैलेंट से देश-विदेश तक भोजपुरी के कलाकार पचमच लहरा रहे हैं। वहीं कुछ कलाकार तो ऐसे भी हैं जो ना सिर्फ सिगिंग और एक्टिंग ही नहीं बल्कि राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं और खूब नाम कमा रहे हैं। यही कारण है कि आज लोग सिर्फ बॉलीवुड और साउथ के सेलेब्स ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कलाकारों की पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा से जुड़े ऐसे कई स्टार्स हैं जो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और मंहगी गाड़ियों के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं।

इन स्टार्स के पास एक नहीं बल्कि कई महंगी और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें कार और बाइक दोनों ही शामिल है। जानते हैं भोजपुरी के किस स्टार्स के पास है कितनी महंगी गाड़ी और जानते हैं इनकी गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में..

पवन सिंह (Pawan Singh)

पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में पावरस्टार के नाम से जाना जाता है। पवन अपनी फिल्मों और गानों को लेकर छाए रहते हैं और वे भोजपुरी के सबसे महंगे स्टार के तौर पर भी जाने जात हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पवन एक फिल्म के लिए 50-60 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। बात करें पवन की गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में तो उनके पास  लगभग 75 लाख से 85 लाख की कीमत की Mercedes Benz GLE 250 D है। इसके अलावा उनके पास टोयोटा फॉरच्यूनर भी है, जिसकी कीमत 32 लाख रुपए है। पवन महिंद्रा स्कॉर्पियो के भी मालिक हैं जिसकी कीमत 10 से 17 लाख के बीच बताई जाती है।

रवि किशन (Ravi Kishan)

भोजपुरी स्टार और राजनेता रवि किशन की बात करें तो उनके पास बीएमडब्यू, मर्सिडीज बेंज और जगुआर जैसी कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी की बॉस लेडी अक्षरा सिंह की लाइफस्टाइल तो किसी शाही फैमली से कम नहीं है। अन्य भोजपुरी स्टार्स की तरह अक्षरा भी महंगी गाड़ियों की शौकीन है। अक्षरा की गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो, उनके पास Xylo car है जिसकी कीमत 12-15 लाख रूपये है। इसके अलावा उनके पास Toyota Fortuner और  Mahindra Scorpio  जैसी कई मंहगी गाड़ियां भी हैं।

निरहुआ (Nirahua)

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तो देशभर में मशहूर हैं। निरहुआ ने भले ही एक समय खूब संघर्ष किया हो लेकिन आज वे फॉर्चुनर और रेंज रोवर जैसी लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!