Bolbam Song: शिल्पी राज के बोलबम गाने ने मचाई धूम, यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 11:46 AM IST

Shilpi raj Bolbam Song Bhangiya Pisa Gaura: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज का नया बोलबम गाना भंगिया पिसS गऊरा धूम मचा रहा है।

Shilpi raj Bolbam Song Bhangiya Pisa Gaura: सावन महीने की शुरुआत से पहले ही भोजपुरी के बोलबम गाने छाने लगते हैं। खेसारी लाल यादव से लेकर तमाम दिग्गज सितारे भोजपुरी बोलबम गाने रिलीज करते हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज का नया बोलबम गाना भंगिया पिसS गऊरा धूम मचा रहा है। यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। इस गाने को शिल्पी राज के साथ विवेक तिवारी ने आवाज दी है जबकि राजेश तिवारी रसिक ने इस गाने के बोल लिखे हैं। सावन के महीने में यह गाना खूब धूम मचाने वाला है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!