ऑटो न्यूज़

Volvo भारत में 14 जून को पेश करेगी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, सिंगल चार्ज में चलेगी लंबा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 2, 2023, 11:41 AM IST

Volvo भारत में 14 जून को नई C40 Recharge Electric SUV से पर्दा हटाने वाली है जो देश में कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इससे पहले कंपनी XC40 Recharge भारतीय मार्केट में बेच रही है।

Image

Volvo इसी साल नई सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत आ रही Volvo C40 Recharge
  • 14 जून को इलेक्ट्रिक कार का डेब्यू
  • इसी साल भारत में लॉन्च की जाएगी

Volvo C40 Recharge India Debut: मजबूती और सेफ्टी के लिए दुनियाभर में मशहूर वॉल्वो की कारें भारत में भी खूब पसंद की जाती हैं। कंपनी अब 14 जून को देश में नई सी40 रिचार्ज ईवी से पर्दा हटाने वाली है। वॉल्वो की ओर से भारत में ये दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी जो एक्ससी40 रिचार्ज के साथ बेची जाने वाली है। एक्ससी40 को देश के ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली है और यही वजह है कि कंपनी अब दूसरी इलेट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। बता दें कि वॉल्वो इसी साल नई सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च भी करने वाली है और 14 जून को इस एसयूवी का सिर्फ डेब्यू होने वाला है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

वॉल्वो ने चीन की कंपनी गीली के साथ मिलकर नया सीएफए प्लेटफॉर्म तैयार किया है जिसपर ये नई कार आधारित है। कंपनी सी40 रिचार्ज को सिंगल-मोटर रियर व्हील ड्राइव और डुअल-मोटर ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ दुनिया के लिए पेश करने वाली है। हालांकि अब तक वॉल्वो ने ये जानकारी नहीं दी है कि भारत में ईवी का कौन सा वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। सी40 में 78 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया जाएगा जो 371 किमी तक रेंज सिंगल चार्ज में देता है।

जोरदार फीचर्स से लैस कार

वोल्वो सी40 की डिजाइन काफी पैनी और मॉडर्न नजर आ रही है, इसके अलावा ये कार कंपनी की सिग्नेचर स्टाइल के साथ आई है। कार के अगले हिस्से में ग्रिल की जगह बंद पैनल दिया गया है जिसके इर्द-गिर्द थॉर हैमर एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। इनके अलावा पतले एलईडी टेललाइट्स सी40 के पिछले हिस्से में दिए गए हैं। नई इलेक्ट्रिक कार का केबिन जोरदार फीचर्स से लैस है और इसमें यात्रियों को खूब सारी जगह मिलेगी। कार के साथ एंबिएंट लाइटिंग, लेदर अपहोल्स्ट्री, वुड ब्लेंड और हार्मन कार्ड का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलेगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article