ऑटो न्यूज़

Maruti से लेकर Renault तक, जल्द लॉन्च होंगी ये दमदार हाइब्रिड कारें

कार निर्माता कंपनियां पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के बीच एक बेहतर विकल्प के तौर पर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक पर ध्यान दे रही हैं। आने वाले समय में Maruti से लेकर Renault तक कई कंपनियां हाइब्रिड कार लाने जा रही हैं।

Image

मारुति से लेकर Renault तक जल्द पेश होंगी नई हाइब्रिड कार

भारत में सख्त होते उत्सर्जन नियमों के बीच कार कंपनियां अब पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के बीच एक बेहतर विकल्प के तौर पर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक पर फोकस कर रही हैं। आने वाले 2-3 वर्षों में खासतौर पर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कई हाइब्रिड मॉडल देखने को मिल सकते हैं। अपकमिंग हाइब्रिड कारों में मारुति से लेकर Renault तक का नाम शामिल है-

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

Maruti Suzuki अपनी लोकली डेवलप की गई Series-Hybrid तकनीक को कॉम्पैक्ट कारों में पेश करने की तैयारी कर रही है। Fronx इस तकनीक को पाने वाला पहला मॉडल हो सकता है। इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन को रेंज एक्सटेंडर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। कार में इंजन सीधे पहियों को पावर देने के बजाय इलेक्ट्रिक मोटर के लिए बिजली बनाने का काम करेगा।

Renault Bridger Hybrid

Renault भी 2027 में अपनी नई सब-4 मीटर SUV Bridger को भारत में पेश कर सकती है। इसके ICE वर्जन के साथ बाद में हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। यह SUV लोकलाइज्ड RGMP प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मल्टी-मोड ई-मोटर हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। इसका लक्ष्य 30kmpl से ज्यादा माइलेज हो सकता है।

Mahindra Vision X और Vision S

Mahindra भी इस सेगमेंट में पीछे नहीं है। Vision S और Vision X कॉन्सेप्ट पर आधारित दो सब-4 मीटर SUVs को नए NU IQ प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा रहा है। दोनों मॉडल में आगे चलकर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है। Vision S आधारित SUV को 2027 की शुरुआत में लाने की योजना बताई जा रही है, जबकि Vision X को अगली-generation XUV 3XO से जोड़ा जा रहा है। इन मॉडलों की एंट्री से भारत के कॉम्पैक्ट SUV बाजार में ज्यादा माइलेज और कम उत्सर्जन वाली कारों के विकल्प बढ़ सकते हैं।

Honda की नई Compact SUV

Honda करीब 2028 तक भारत में एक नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे इंडोनेशिया में बिकने वाली WR-V से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG विकल्प मिल सकते हैं। इसकी संभावित कीमत करीब 9 लाख से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Next-Gen Kia Sonet और Hyundai Venue

Kia की नई-generation Sonet को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। शुरुआत में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं, जबकि बाद में हाइब्रिड तकनीक शामिल हो सकती है। Hyundai भी नई-generation Venue का हाइब्रिड वर्जन पेश कर सकती है। दोनों मॉडल में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और छोटी बैटरी का इस्तेमाल होने की संभावना है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article