ऑटो न्यूज़

Honda City पर 1.86 लाख रुपये की बचत का मौका, इस महीने ऑफर में खरीदें नई कार

अगर आप एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित होने वाली है। Honda की ओर से भारतीय ग्राहकों को अलग-अलग मॉडल पर बेनेफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

Image

Honda City पर 1.86 लाख रुपये की बचत का मौका

अगर आप नवंबर में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Honda भारतीय बाजार में अपनी चुनिंदा कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। नवंबर 2026 में ग्राहक होंडा सिटी, नई होंडा अमेज और सेकेंड जेनरेशन अमेज खरीदने पर 1.86 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से मिलने वाले ये फायदे अलग-अलग मॉडल के हिसाब से तय किए गए हैं।

Honda City पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट

Honda Car Offers

होंडा कार पर मिल रहा शानदार ऑफर

होंडा की लोकप्रिय सेडान Honda City पर इस महीने सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। नवंबर 2026 में ग्राहक इस कार को खरीदने पर 1.86 लाख रुपये तक के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी की यह सेडान अपने प्रीमियम डिजाइन, आरामदायक केबिन और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 12 लाख रुपये है। हालांकि, अधिकतम डिस्काउंट किस वेरिएंट पर मिलेगा, इसकी जानकारी डीलरशिप से प्राप्त करनी होगी।

नई Honda Amaze पर 66,800 रुपये तक की बचत

होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को भी अच्छा मौका मिल रहा है। कंपनी नई यानी तीसरी जनरेशन की Honda Amaze पर 66,800 रुपये तक के फायदे दे रही है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.65 लाख रुपये है। नई अमेज में अपडेटेड एक्सटीरियर डिजाइन, मॉडर्न केबिन और कई नए फीचर्स मिलते हैं। यह कार खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए कॉम्पैक्ट फैमिली सेडान खरीदना चाहते हैं।

पुरानी Honda Amaze पर भी मिल रहा ऑफर

नई अमेज के अलावा दूसरी जनरेशन की Honda Amaze पर भी कंपनी डिस्काउंट दे रही है। इस मॉडल को खरीदने वाले ग्राहकों को 57,600 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.98 लाख रुपये है। कम बजट में होंडा की सेडान खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए यह एक विकल्प हो सकती है।

Elevate और ZR-V पर क्या है ऑफर?

होंडा की एसयूवी Elevate और ZR-V पर इस महीने सामान्य मॉडल-वाइज डिस्काउंट की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, कंपनी इन दोनों समेत अपने सभी मॉडल्स पर चुनिंदा कॉर्पोरेट कंपनियों के कर्मचारियों को विशेष ऑफर दे रही है। इसके लिए ग्राहकों को अपनी कंपनी की पात्रता जांचनी होगी।

30 नवंबर तक मिलेगा डिस्काउंट का फायदा

होंडा के ये ऑफर्स 30 नवंबर 2026 तक वैलिड हैं। ध्यान देने वाली बात है कि बताई गई छूट अधिकतम लाभ है। वास्तविक डिस्काउंट कार के मॉडल, वेरिएंट, शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकता है। कंपनी ने कैश डिस्काउंट और अन्य लाभों का विस्तृत ब्रेकअप भी साझा नहीं किया है। इसके अलावा, कार खरीदने से पहले नजदीकी अधिकृत होंडा डीलरशिप से संपर्क करें और फाइनल ऑन-रोड कीमत की जानकारी जरूर लें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article