Toyota Upcoming SUV: Toyota ने अपने ग्राहकों के लिए कंपनी की एक अपकमिंग SUV को लेकर नया टीजर जारी किया है। हालांकि कंपनी की ओर से इस अपकमिंग व्हीकल को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन यह छोटा-सा प्रीव्यू ही ब्रांड प्रेमियों का ध्यान खींचने में सफल साबित हुआ है। टीजर इमेज और वीडियो Toyota की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए हैं, जिसके साथ Something new is on the horizon यानी कुछ नया आने वाला है, मैसेज पोस्ट किया गया है।
नई एसयूवी का डिजाइन
इस मैसेज के अलावा, कंपनी की ओर से अपकमिंग एसयूवी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। यानी अपकमिंग एसयूवी के स्पेसिफिकेशन, पावरट्रेन या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी कंफर्म जानकारियां नहीं हैं। कंपनी ने इस टीजर में केवल SUV का पिछला हिस्सा दिखाया है और बाकी डिजाइन को फिलहाल हाइड रखा है।
कैसी होगी अपकमिंग एसयूवी
टीजर इमेज और वीडियो से साफ होता है कि आने वाली SUV का डिजाइन बॉक्सी और अपराइट यानी सीधा होगा। इसका सबसे प्रमुख एलिमेंट फुल-विड्थ LED टेललैंप है, जो SUV के पिछले हिस्से में पूरी चौड़ाई में फैला हुआ नजर आता है। इस तरह का लाइटिंग डिजाइन आजकल मॉडर्न SUVs में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इस तरह का डिजाइन व्हीकल को ज्यादा चौड़ा और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा, इस टीजर में रूफ रेल्स, शार्क-फिन एंटीना और चौड़े रियर फेंडर्स भी दिखाई देते हैं। ये सभी एलिमेंट्स मिलकर इस SUV को एक मजबूत, दमदार और प्रैक्टिकल स्टांस प्रदान करते हैं।
नया मॉडल या अपडेटेड वर्जन
कंपनी की ओर से जारी टीजर में SUV के बाकी की डिटेल्स को लेकर काफी हद तक सस्पेंस बना हुआ है, जिससे यह अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है कि यह एक बिलकुल नया मॉडल है या किसी मौजूदा लाइनअप का अपडेटेड वर्जन। हालांकि इसके साइज और डिजाइन के आधार पर जानकारों का मानना है कि यह एक मिड-साइज या लार्ज-सेगमेंट SUV हो सकती है, जो Toyota की ग्लोबल SUV रणनीति का हिस्सा हो सकती है।
हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन
यह SUV पारंपरिक पेट्रोल/डीजल इंजन के साथ आएगी, या हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प भी दिए जाएंगे इस बात को लेकर भी अभी किसी तरह की जानकारी नहीं है। लेकिन Toyota के हाल के दिशा-निर्देशों और इलेक्ट्रिक वाहन की ओर बढ़ते रुझान को देखते हुए भविष्य में हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक वेरिएंट की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।
