ऑटो न्यूज़

टोयोटा फॉर्च्यूनर का जलवा बरकरार: भारत में हर दिन बिक रही इतनी यूनिट्स, बनाया रिकॉर्ड

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर की कामयाबी का राज कंपनी की क्यूडीआर रणनीति को माना जाता है, जिसका मतलब क्यू- क्वालिटी, डी -ड्यूरेबिलिटी और आर- रिलायबिलिटी से है। टोयोटा की इस फुल-साइज एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं।

Image

Toyota Fortuner

Toyota Fortuner: फुल-साइज एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर ने भारतीय बाजार में अपने लॉन्च के बाद से 3 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। ब्रिकी का यह आंकड़ा दिखाता है कि फुल-साइज सेगमेंट में अभी भी टोयोटा फॉर्च्यूनर का वर्चस्व बना हुआ है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर को 2009 में कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया था। तब से ही यह फुल-साइज एसयूवी भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।मौजूदा समय में इस एसयूवी के प्रतिदिन 50 से ज्यादा यूनिट्स बेचे जा रहे हैं और फुल-साइज सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूबी में से एक है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर की कामयाबी का राज कंपनी की क्यूडीआर रणनीति को माना जाता है, जिसका मतलब क्यू- क्वालिटी, डी -ड्यूरेबिलिटी और आर- रिलायबिलिटी से है। टोयोटा की इस फुल-साइज एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 2.8 लीटर डीजल इंजन है जिसमें 201 बीएचपी की पावर और 420 से 500 एनएम का टॉर्क मिलता है। दूसरा 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 164 बीएचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।

इस फुल साइज एसयूवी में एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो के सपोर्ट के साथ 8 इंच का डिजिटल इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। पेट्रोल वैरिएंट में 6 स्पीकर का साउंड सिस्टम और डीजल वैरिएंट में जेबीएल का 11 स्पीकर का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर रीयल-टाइम ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और ऑनलाइन सर्विस बुकिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

हाल ही में कंपनी ने फॉर्च्यूनर लेजेंडर का नया 4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46.36 लाख रुपए रखी गई है। टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत 33.78 लाख रुपए से शुरू होकर 51.94 लाख रुपए तक जाती है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article