दुनिया

ईरान पर लगातार 13वीं रात हुए अमेरिका के हमले, ट्रंप बोले-ईरानी संपत्तियों से करेंगे जहाजों के नुकसान की भरपाई

सेंटकॉम ने यह भी बताया कि 9 दिन पहले ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी फिर से शुरू करने के बाद से उसने 12 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदला है और 1 को निष्क्रिय कर दिया है, ताकि ईरानी बंदरगाहों या तटीय क्षेत्रों में जहाजों की आवाजाही रोकी जा सके।

Image

ईरान पर लगातार हो रहे यूएस के हमले।

Photo : AP

US Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना ने लगातार 13वीं रात हमले किए। यूएसके सेंट्रल कमांड ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए नए हमले किए। ईरान पर लगातार 13वीं रात हमला हुआ है। अमेरिकी मध्य कमान ने 'X' कहा कि अमरीकी सेना ने शाम 6:45 बजे ईरानी सैन्य ठिकानों पर फिर से हमले शुरू कर दिए। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा वाणिज्यिक जहाजों को दिए जा रहे खतरों को कम करना और ईरान को जवाबदेह ठहराना है।

12 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदला

सेंटकॉम ने यह भी बताया कि 9 दिन पहले ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी फिर से शुरू करने के बाद से उसने 12 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदला है और 1 को निष्क्रिय कर दिया है, ताकि ईरानी बंदरगाहों या तटीय क्षेत्रों में जहाजों की आवाजाही रोकी जा सके। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि वाणिज्यिक जहाजों और कार्गो को होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई अमरीका के कब्जे वाली ईरानी संपत्ति से की जाएगी।

'परमाणु हथियार हासिल करने की कभी अनुमति नहीं देंगे'

ट्रंप ने कहा, 'कृपया इस बयान को सूचना मानें कि अब से जहाजों, कार्गो या इससे संबंधित किसी भी नुकसान का भुगतान अमरीका के कब्जे और नियंत्रण में मौजूद ईरानी पैसों से किया जाएगा। यह नुकसान काफी अधिक हो सकता है, फिर भी यह कदम पूरी तरह से उचित और निष्पक्ष है।'अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि तेहरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ईरान के कुछ बुरे इरादे-ट्रंप

ट्रम्प ने कहा, 'हम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ बहुत बेहतरीन काम कर रहे हैं...उनके मन में कुछ बुरे इरादे हैं, लेकिन हम उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने नहीं दे सकते। उन्हें इसके बारे में सोचने की अनुमति भी नहीं दी जा सकती। यह काम पहले ही अन्य राष्ट्रपतियों या देशों द्वारा किया जाना चाहिए था, लेकिन यदि हम यह नहीं करेंगे तो कोई और नहीं करेगा।'

हूती हमलों पर चेताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को चेतावनी दी कि अगर जहाजों पर हमले जारी रहे, तो उनके खिलाफ 'बड़ी सैन्य कार्रवाई’की जाएगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर कहा कि 'अगर वे (हूती) ऐसा दोबारा करते हैं, तो अमेरिका ईरान को जिम्मेदार ठहराएगा, क्योंकि हूती विद्रोही ईरान के छद्म प्रतिनिधि हैं, तथा ईरान और हूतियों को भी बड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना होगा।’ट्रंप ने कहा कि पिछले साल वाणिज्यिक जहाजों पर हूती विद्रोही हमलों के जवाब में अमेरिकी हमलों का सामना करने के बाद स्थिति में सुधार हुआ था। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से, अब वे फिर से हरकतें शुरू कर रहे हैं; कल रात उन्होंने सऊदी अरब के दो जहाजों को निशाना बनाया।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article