चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
फोन में 6.8-इंच FHD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश, 2.5D ग्लास (NXTPAPER: +AG), 650 निट्स तक की ब्राइटनेस और ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर मिलता है। फोन में 108MP का रियर कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 5010mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।
फोन में 6.7 इंच HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2.5D ग्लास (NXTPAPER: +AG), 570 निट्स की पीक ब्राइटनेस और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP रियर कैमरा और 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी मिलती है।
फोन में 6.7 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2.5D ग्लास, 480 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6GB LPDDR4x रैम, 128GB स्टोरेज और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट है। फोन में 50MP रियर कैमरा, 0.08MP मैक्रो कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी सपोर्ट की बात करें तो इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी पैक की गई है।
अल्काटेल V3 अल्ट्रा 5G हाइपर ब्लू, शैंपेन गोल्ड और ओशन ग्रे रंगों में आता है। इसके 6GB + 128GB वर्जन की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB वर्जन की कीमत 21,999 रुपये है। अल्काटेल वी3 प्रो 5जी माचा ग्रीन और मेटालिक ग्रे रंगों में आता है और इसकी कीमत सिंगल 8 जीबी + 256 जीबी वर्जन की कीमत 17,999 रुपये है।
वहीं Alcatel V3 Classic 5G हेलो व्हाइट और कॉस्मिक ग्रे रंगों में आता है। इसके 4 + 128 जीबी वर्जन की कीमत 12,999 रुपये और 6 + 128 जीबी वर्जन की कीमत 14,999 रुपये है।