ऑटो न्यूज़

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें कितनी बदली नई एसयूवी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 22, 2024, 03:45 PM IST

Toyota Fortuner Leader Edition Launched: टोयोटा ने भारतीय मार्केट में फॉर्च्यूनर एसयूवी का नया लीडर एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इस एसयूवी की कीमत उजागर नहीं की है, हालांकि ग्राहकों द्वारा चुनी गई एक्सेसरीज के हिसाब से इसकी कीमत तय होगी।

Image

कंपनी ने इसे कई नए फीचर्स और कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन लॉन्च
  • डीलरशिप तय करेगी SUV की कीमत
  • जोरदार फीचर्स से लैस लीडर एडिशन

Toyota Fortuner Leader Edition Launched: टोयोटा ने भारत में अपनी सबसे पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। टोयोटा फॉर्च्यूनर का लीडर एडिशन भारत में लॉन्च हुआ है जो एसयूवी के डीजल 4 बाय 2 वेरिएंट पर आधारित है। कंपनी ने इसे कई नए फीचर्स और कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया है। फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन के साथ कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि 2009 में लॉन्च के बाद अब तक भारत में 2.5 लाख यूनिट इस एसयूवी की बेच ली हैं। टोयोटा ने अब तक इस फॉर्च्यूनर लीडर की आधिकारिक कीमत उजागर नहीं की है।

कैसे तय होगी कीमत

टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन की कीमत डीलरशिप पर तय होगी, इसकी वजह ग्राहकों द्वारा चुनी गई एक्सेसरीज होंगी जिससे इसकी कीमत बढ़ेगी। नए लीडर एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर 4 बाय 2 डीजल वेरिएंट से कुछ ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है जो 35.93 लाख से 38.21 लाख रुपये के बीच है। नया वेरिएंट डुअल टोन सीट कवर्स, टीपीएमएस, ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे कई कॉस्मैटिक बदलाव भी मिले हैं जिससे ये स्पेशल एडिशन दिखाई देती है।

कितना दमदार है इंजन

फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को नए ब्लैक अलॉय व्हील्स और चुनने के लिए तीन डुअल टोन कलर्स - सुपर व्हाइट, प्लेटिनम पर्ल व्हाइट और सिल्वर मैटेलिक शामिल हैं। इन सभी रंगों के साथ ब्लैक कलर मिक्स्ड है। एसयूवी का अगला स्पोर्टी बंपर नया है जो डीलरशिप पर लगाया जाएगा। एसयूवी के साथ 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 6-स्पीड ऑटो में 204 एचपी ताकत और मैनुअल गियरबॉक्स में 420 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। भारत में इसका मुकाबला एमजी ग्लॉस्टर, फोर्ड एंडवर जैसी कारों से होने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article