अगर आप नई गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज से लेकर अगले कुछ दिनों में एक के बाद एक कई नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली है। आने वाली नई गाड़ियों की लिस्ट में मारुति सुज़ुकी, टाटा मोटर्स, JSW MG मोटर्स, रेनॉल्ट और निसान की कार और एसयूवी शामिल हैं। बता दें कि आज (30 जून), टाटा सिएरा EV की लॉनिचंग है, जबकि अपडेटेड रेनॉल्ट क्विड और बिल्कुल नई निसान टेक्टन मिडसाइज SUV क्रमशः 3 और 9 जुलाई को पेश की जाएंगी।
JSW MG मोटर्स ने भी 9 जुलाई को New energy vehicle पेश करने की पुष्टि की है, जिसके चीन में बिकने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 प्लग-इन हाइब्रिड SUV पर आधारित होने की उम्मीद है। वहीं, नई मारुति ब्रेजा और होंडा ZR-V के फेसलिफ्ट मॉडल भी जुलाई 2026 में लॉन्च होगी।
टाटा सिएरा EV
टाटा सिएरा EV दो बैटरी ऑप्शन – 65kWh और 75kWh के साथ आज लॉन्च होगी। हालांकि इसकी ऑफिशियल ड्राइविंग रेंज अभी पता नहीं चली है, लेकिन उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 500km से ज्यादा की रेंज देगी। यह टाटा के नए Acti.ev आर्किटेक्चर (प्लेटफॉर्म) पर आधारित है। इसके ऊंचे ट्रिम्स खास तौर पर टाटा के QWD डुअल-मोटर सेटअप के साथ मिलेंगे।
रेनॉल्ट क्विड फेसलिफ्ट
नई 2026 रेनॉल्ट क्विड फेसलिफ्ट में डेशिया स्प्रिंग से प्रेरित हल्के डिजाइन बदलाव और फीचर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि हैचबैक लाइनअप में मौजूदा 1.0L पेट्रोल इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन ही रहेंगे।
निसान टेक्टॉन
निसान टेक्टॉन को रेनॉल्ट डस्टर से लिए गए 1.0L टर्बो और 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इसका ओवरऑल डिजाइन और स्टाइलिंग निसान पेट्रोल (Nissan Patrol) से प्रेरित होगी, जबकि प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन, इंटीरियर और कई फीचर डस्टर जैसे ही होंगे।
MG प्लग-इन हाइब्रिड
उम्मीद है कि MG प्लग-इन हाइब्रिड SUV का पावरट्रेन चीन में बिकने वाली वूलिंग स्टारलाइट 560 जैसा ही होगा। PHEV वर्शन में 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh का बैटरी पैक होगा, जो कुल मिलाकर 197bhp की पावर और 230Nm का टॉर्क देगा।
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट
नई 2026 मारुति ब्रेज़ा फेसलिफ्ट को फ्रॉन्क्स के 1.0L टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन और नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की संभावना है। मौजूदा मॉडल में इस्तेमाल होने वाला 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी इसमें जारी रहेगा।
होंडा ZR-V
भारत में, होंडा ZR-V को 2.0L, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और डुअल-मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इसका कुल आउटपुट 184bhp और 315Nm होगा। यह हाइब्रिड SUV e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और FWD सिस्टम के साथ आएगी।
