Tesla India Entry Almost Done: भारतीय मार्केट में लंबे समय से टेस्ला की एंट्रो को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं और अब एक खबर आई है जो बहुत सकारात्मक है। इलोन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी 2024 में अपना प्लांट लगा सकती है। टेस्ला और भारत सरकार में डील लगभग पूरी होने वाली है और सरकार इन्हें इलेक्ट्रिक वाहन आयात पर राहत दे सकती है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि टेस्ला 2024 में अपना कामकाज भारत में शुरू कर सकती है, वहीं 2025 तक पहली कार भी देश के मार्केट में बिकना शुरू हो सकती है।
डील होने लगभग तय
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सामने आया है कि टेस्ला आईएनसी भारत सरकार के साथ डील करने के बेहद करीब है। इस डील के अंतर्गत भारत में इलेक्ट्रिक कारें आयात करने पर टेस्ला को टैक्स में छूट मिलने वाली है। ये भी माना जा रहा है कि इस डील के हो जाने पर 2024 तक टेस्ला इंडिया अपना कामकाज शुरू कर देगी और फैक्ट्री में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी 2024 में होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में इस डील को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
कहा बनेगा टेस्ला प्लांट
सूत्रों की मानें तो टेस्ला महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में से कहीं अपना पहला प्रोडक्शन प्लांट बनाने का प्लान लेकर चल रही है। इस प्लांट और भारत में कामकाज के लिए टेस्ला 2 मिलियन डॉलर का शुरुआती निवेश भी कर सकती है। इसके साथ ही 15 बिलियन डॉलर्स के ऑटो पार्ट्स भी टेस्ला भारत से खरीदेगी ऐसा रिपोर्ट में सामने आया है। बता दें कि जब तक टेस्ला आयात करके भारत में इलेक्ट्रिक कारें बेचेगी, तब तक इन कारों की कीमत कुछ ज्यादा होगी। लेकिन जब टेस्ला पूरी तरह इनका उत्पादन भारत में शुरू कर देगी तो 15 लाख रुपये में भी इन इलेक्ट्रिक कारों को खरीदा जा सकता है।
