क्रिकेट

BCCI ने इन शब्दों के साथ की मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर की सराहना

बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित किया।

Image

मोहम्मद शमी

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित किया। शमी ने शुक्रवार को देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने की घोषणा की। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर लिखा,'भारतीय तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित करने के लिये धन्यवाद, टेस्ट कैप 279।'

शमी के अंदर अभी बाकी था टेस्ट क्रिकेट

पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अभी शमी के भीतर टेस्ट क्रिकेट बाकी था। उन्होंने कहा,'शानदार करियर। मैं खुशकिस्मत था कि उस समय टीम का कोच था । भारत के अच्छे प्रदर्शन में उनका बड़ा योगदान रहा । उनके बिना तेज गेंदबाजी ईकाई काम नहीं कर पाती । विश्व क्रिकेट में उनके जैसा सीम गेंदबाज नहीं है। जेम्स एंडरसन का नाम भी है। शमी को विकेट नहीं भी मिलते थे तो भी वह विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाता था।'

शमी ले सकते थे और टेस्ट विकेट

उन्होंने न्यूजीलैंड में दूसरे वनडे के दौरान मेजबान प्रसारक से कहा,'उन्हें संन्यास लेते देखना दुखद है। मेरा मानना है कि अभी वह 30-40 विकेट और ले सकते थे। इस न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें टेस्ट गेंदबाज के तौर पर होना चाहिये था।' पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा,'शानदार टेस्ट कैरियर पर बधाई मोहम्मद शमी। आपकी कमी खलेगी।'पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने लिखा,'नीली जर्सी में जल्दी ही आपको देखेंगे।'

ऐसा रहा शमी का करियर

टीम इंडिया के लिए करियर में 64 टेस्ट खेले और इस दौरान 122 पारी में 27.71 के औसत से 229 विकेट अपने नाम किए। शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट रहा। मैच में उन्होंने 118 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किए जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने पारी में 6 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article