देश

VIDEO: अयोध्या में त्रेतायुग की झलक! सीएम योगी ने खुद खींचा भगवान श्रीराम का रथ, पुष्पक विमान से पहुंचे राम-सीता

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में 10वें दीपोत्सव समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों और ऋषि-मुनियों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भगवान श्रीसीताराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूप पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचे। गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए सीएम योगी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ उनका स्वागत किया और खुद रथ खींचकर भगवान के स्वरूपों को रामकथा पार्क ले गए।

Image

उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने भगवान सीताराम के स्वरुपों की आरती की। ANI

Photo : ANI

Ayodhya Deepotsav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपावली और 10वें दीपोत्सव समारोह में शामिल होने पहुंचे संतों और ऋषि-मुनियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धेय संतों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा और धर्मगुरु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का अभिवादन किया और अयोध्या की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में संत समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। अयोध्या में दीपावली के अवसर पर आयोजित 10वें दीपोत्सव समारोह में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव का माहौल है।

दीपोत्सव में त्रेतायुग की परंपरा को साकार करते हुए भगवान श्री सीताराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूप पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से रामकथा पार्क के निकट बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। यहां गुरु वशिष्ठ की भूमिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की।

सीएम योगी ने खुद खींचा रथ

इसके बाद भगवान श्रीसीताराम के स्वरूप को रथ पर विराजमान कर रामकथा पार्क ले जाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ खुद रथ खींचकर भगवान का स्वागत किया। त्रेतायुग की परंपरा का यह भव्य मंचन देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और उन्हें रामराज्य की यादें ताजा हो गईं।

उपराष्ट्रपति पहुंचे रामकथा पार्क

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रामकथा पार्क पहुंच चुके हैं। उन्होंने संतों का अभिवादन किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी पहुंचीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का सम्मान किया है।

अयोध्या के प्रमुख साधु संतों ने भी मंच पर भगवान सीताराम के स्वरुपों का राजतिलक कर आरती की। दीपोत्सव के मद्देनजर राम मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर के प्रवेश द्वारों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, वहीं परिसर के बाहर रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलक भी प्रस्तुत की गई है। पूरी अयोध्या में दीपोत्सव की रौनक दिखाई दे रही है। मंदिर परिसर से लेकर आयोजन स्थलों तक हर तरफ उत्सव और उल्लास का माहौल है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article