ऑटो न्यूज़

30 जून को होगा Tata Sierra EV का धमाकेदार डेब्यू! जानिए क्या होगा खास

Tata Sierra EV का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। ईवी अब 30 जून 2026 को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है।

Image

टाटा सिएरा ईवी की 30 जून को होगी एंट्री (Photo: tata motors)

भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक और बड़ी एंट्री होने जा रही है। टाटा मोटर्स Tata Sierra EV को 30 जून 2026 को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है, जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी के EV पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी और मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में नई चुनौती पेश करेगी। Tata Sierra नाम भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक खास पहचान रखता है। 1990 के दशक में लोकप्रिय रही Sierra अब आधुनिक इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी कर रही है। टाटा इस मॉडल के जरिए न केवल अपनी विरासत को दोबारा जीवित करना चाहती है, बल्कि तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV बाजार में अपनी पकड़ भी मजबूत करना चाहती है।

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला

लॉन्च के बाद Tata Sierra EV का मुकाबला बाजार में मौजूद और आने वाली कई इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। इनमें प्रमुख रूप से Hyundai Creta Electric, Maruti Suzuki e Vitara, Mahindra BE 6 और MG ZS EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं। Sierra EV को टाटा की EV रेंज में Curvv EV और Harrier EV के बीच रखा जा सकता है।

डिजाइन में मिलेगा फ्यूचरिस्टिक लुक

Sierra EV का डिजाइन इसके ICE (पेट्रोल-डीजल) एडिशन से काफी हद तक मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसमें कई EV-विशिष्ट बदलाव देखने को मिलेंगे। फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल, कनेक्टेड LED लाइट बार, स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और आधुनिक एयरोडायनामिक डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देंगे। Sierra की पहचान रहे बड़े ग्लास एरिया और खास सिल्हूट को भी बरकरार रखा जा सकता है।

फीचर्स की होगी भरमार

टाटा Sierra EV में प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा सकती हैं। इसके अलावा V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) जैसी तकनीकें भी देखने को मिल सकती हैं।

बैटरी और रेंज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Sierra EV में 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं। बड़ी बैटरी के साथ यह SUV एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर या उससे अधिक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) विकल्प मिलने की भी संभावना जताई गई है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article