ऑटो न्यूज़

Tata Nexon को फिर मिली 5-Star Rating, बच्चों की रेफ्ट में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 14, 2024, 05:39 PM IST

Tata Nexon GNCAP 5 Star Safety Rating: Tata Motors ने नई Nexon Facelift सितंबर 2023 में लॉन्च की थी और अब कंपनी ने इस SUV के लिए 5-Star Rating हासिल कर ली है। Global NCAP ने इसे चाइल्ड सेफ्टी में अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग दी है।

Image

2018 में भी ग्लोबल एनकैप ने नैक्सॉन को 5-स्टार रेटिंग ही दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन फिर बनी 5-स्टार
  • ग्लोबल एनकैप ने दी नई रेटिंग
  • चाइल्ड सेफ्टी में सर्वाधिक अंक

Tata Nexon GNCAP 5 Star Safety Rating: सेफ्टी के मामले में टाटा मोटर्स की कारें लंबे समय से जलवा बिखेरती आ रही हैं। अब कंपनी की नई नैक्सॉन एसयूवी ने फिर एक कारनामा कर दिखाया है। हाल में ग्लोबल एनकैप द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी ने सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। 2018 में भी ग्लोबल एनकैप ने नैक्सॉन को 5-स्टार रेटिंग ही दी थी। ताजा क्रैश टेस्ट रिपोर्ट सितंबर 2023 के बाद बनाए गए मॉडल्स का किया गया है, इसके साथ कंपनी ने दो और कारें - हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट एसयूवी को भी क्रैश टेस्ट के लिए भेजा है।

किसके लिए कितने अंक

ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में नैक्सॉन फेसलिफ्ट को बच्चों की सुरक्षा में अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। 10 साल पहले सेफर कार्स फॉर इंडिया कैम्पेन शुरू किया गया था, इसमें अब तक चाइल्ड सेफ्टी के लिए टाटा नैक्सॉन को सबसे ज्यादा पॉइंट्स मिले हैं। वयस्कों की सुरक्षा के लिए एसयूवी को कुल 34 में से 32.22 अंक मिले हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 44.52 अंक दिए गए हैं। इसे मिलाकर नैक्सॉन फेसलिफ्ट को 5 सितारा सेफ्टी रेटिंग मिली है।

फीचर्स में क्या-क्या मिला

केबिन पर नजर डालें तो नई नैक्सॉन में अब बटनो की ज्यादातर जगहें टच ने घेर ली हैं और इसके एसी वेंट्स भी कुछ छोटे हो चुके हैं। डैशबोर्ड को लेदर इंसर्ट्स मिले हैं, वहीं अब ये कार्बन फाइबर फिनिश में पेश किया गया है। टॉप मॉडल में 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिला है और इसी साइज का डिजिटल इंसट्रूमेंट क्लस्टर भी कार को दिया गया है। 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस चार्जर, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्यूरिफायर, आवाज से खुलने वाली सनरूफ जैसे कई अन्य फीचर्स भी मिले हैं।

सेफ्टी और इंजन कैसे

टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट में सामान्य रूप ये 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, वहीं ईएससी भी कार को मिला है। नई एसयूवी के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 एचपी और 170 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। यहां 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिला है जो 115 एचपी और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इन दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिए हैं, पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article