Mahindra XUV300 Discount: महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। इससे पहले स्टॉक क्लियर करने के लिए कंपनी ने फरवरी 2024 में एसयूवी पर बंपर डिस्कांट दिया है। 29 फरवरी तक महिंद्रा एक्सयूवी300 खरीदने पर आप 1.75 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं और ये डिस्काउंट 2023 मॉडल पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, मुफ्त एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी उपलब्ध करा रही है। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप अपनी नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं।
2024 महिंद्रा एक्सयूवी300
महिंद्रा लगातार नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग भारत में कर रही है और अब इसकी लॉन्च का समय पता लग गया है। कंपनी बहुत जल्द नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी300 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉडल एडीएएस के साथ आएगा, या इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।
कितनी बदली एक्सयूवी300
महिंद्रा की नई एक्सयूवी300 दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। महिंद्रा इस कार के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइटबार देने के अलावा कई अन्य बदलाव करने वाली है। कार का पिछला हिस्सा लगभग समान नजर आ रहा है, हालांकि इसकी बॉडी में कुछ बदलाव मिलने की संभावना भी जताई गई है। इन बदलवों में दूसरे डिजाइन की ग्रिल, बोनट और बंपर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर लुक और स्टाइल के मामले में ये नई एसयूवी पिछले मॉडल से लगभग पूरी तरह अगल हो सकती है।
कितना दमदार होगा इंजन
नई महिंद्रा एक्सयूवी300 के साथ सी आकार के एलईडी डीआरएल और नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं। केबिन पर नजर डालें तो यहां नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया सेंटर कंट्रोल मिलने की संभावना है। इसके अलावा कार का केबिन भी लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिंद्रा इन नई कार के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन देने वाली है। कुल मिलाकर नई एक्सयूवी300 मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग और आधुनिक होगी।
