ऑटो न्यूज़

टाटा नैक्सॉन का नया iCNG वेरिएंट, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में होगी शोकेस

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 31, 2024, 05:37 PM IST

Tata Motors 1 से 3 फरवरी को होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में New Nexon iCNG शोकेस करने वाली है। इसके अलावा टाटा इस ऑटो शो में कई अन्य नई गाड़ियां भी शोकेस करने वाली है जिनमें ईवी भी हैं।

Image

नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर नया सीएनजी वेरिएंट आधारित है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा शोकेस करेगी नैक्सॉन iCNG
  • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो
  • और भी कई गाड़ियां शोकेस करेगी

Tata Nexon iCNG: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में डेब्यू से पहले टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन एसयूवी का आईसीएनजी कॉन्सेप्ट से पर्दा हटा लिया है। कंपनी इस नए कॉन्सेप्ट को लगभग प्रोडक्शन के लिए तैयार फॉर्म में लॉन्च करने वाली है जिसे जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर नया सीएनजी वेरिएंट आधारित है। दिखने में ये एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही दिखती है, हालांकि इसमें सीएनजी फिटमेंट के लिए इंजन में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। लॉन्च होने के बाद नैक्सॉन भारत की पहली एसयूवी बन जाएगी जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, ईवी, मैनुअल, एएमटी और डीसीटी वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो

1 से 3 जनवरी तक दिल्ली के प्रगति मैदान में बने नए भारत मंडपम में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ये एसयूवी शोकेस की जाएगी। टाटा नैक्सॉन आईसीएनजी के अलावा इस ऑटो शो में टाटा मोटर्स कई नए प्रोडक्ट्स पेश करने वाली है, इनमें हैरियर ईवी, कर्व कॉन्सेप्ट एसयूवी और अल्ट्रोज रेसर एडिशन शामिल हैं। बता दें कि इसी साल कंपनी नई कर्व ईवी की बिक्री भी शुरू करने वाली है जिसके यहां शोकेस होने का अनुमान है।

और भी गाड़ियां हैं पाइपलाइन में

टाटा मोटर्स इस ऑटो शो में सफारी डार्क एडिशन कॉन्सेप्ट, सफारी पर किया जाने वाला सेफ्टी डेमो, हालिया लॉन्च टाटा पंच ईवी और नैक्सॉन का डार्क एडिशन भी शोकेस करने वाली है। नैक्सॉन फेसलिफ्ट पर भी काम जारी है, लेकिन फिलहाल वो शोकेस होने वाली स्टेज पर पहुंची हैं। टाटा अल्ट्रोज का फेसलिफ्ट वेरिएंट भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, लेकिन संभवतः वो अभी पेश नहीं होगा। कल मिलाकर टाटा मोटर्स यहां 8 या 9 नई गाड़ियां पेश करेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article