ऑटो न्यूज़

Summer Driving Tips: कार में रखें ये 5 चीजें, नहीं सताएगी भीषण गर्मी

भीषण गर्मी में कार का केबिन हो जाता है तपता हुआ? जानिए 5 जरूरी कार एक्सेसरीज जैसे सन शेड, कूलिंग फैन और वेंटिलेशन किट, जो आपकी ड्राइव को आरामदायक बना देंगी।

Image

Summer Driving Tips: कार में रखें ये 5 चीजें, नहीं सताएगी भीषण गर्मी

भारत में गर्मियों की शुरुआत होते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे कार का केबिन कुछ ही मिनटों में बेहद गर्म हो जाता है। ऐसे में रोजाना ड्राइव करने वाले लोगों के लिए सफर करना काफी असहज हो जाता है। कई लोग तो तेज गर्मी के कारण लंबी यात्रा से भी बचने लगते हैं, हालांकि कुछ आसान और किफायती एक्सेसरीज की मदद से इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे जरूरी कार एक्सेसरीज़ के बारे में, जो आपको भीषण गर्मी में भी आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव दे सकते हैं।

1. सन शेड्स

गर्मियों में कार के अंदर तापमान बढ़ने का सबसे बड़ा कारण सीधी धूप होती है। सन शेड्स विंडशील्ड और साइड विंडो से आने वाली धूप को रोकते हैं, जिससे केबिन ठंडा रहता है और विजिबिलिटी भी बेहतर होती है। ये आसानी से मार्केट और ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

2. छाता

तेज धूप में बाहर निकलते समय छाता काफी मददगार होता है। यह आपको सीधे सूरज की किरणों से बचाता है और हीट स्ट्रोक का खतरा कम करता है। आजकल कई कारों में छाता रखने के लिए खास जगह भी दी जाती है।

3. ब्रीदेबल कुशन

लेदर सीट्स दिखने में प्रीमियम जरूर होती हैं, लेकिन गर्मियों में ये जल्दी गर्म हो जाती हैं और पसीना बढ़ाती हैं। ब्रीदेबल कुशन हवा के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं और लंबे सफर में आरामदायक अनुभव देते हैं।

4. वेंटिलेशन किट

वेंटिलेटेड सीट्स आमतौर पर महंगी कारों में मिलती हैं, लेकिन अब आफ्टरमार्केट वेंटिलेशन किट भी उपलब्ध हैं। ये प्लग-एंड-प्ले होते हैं और कम कीमत में सीट को ठंडा रखने में मदद करते हैं, जिससे ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक हो जाती है।

5. कूलिंग फैन

अगर आपकी कार में AC कम प्रभावी है या पुरानी कार है, तो कूलिंग फैन एक अच्छा विकल्प है। ये केबिन में हवा का सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और गर्मी को कम करने में मदद करते हैं। इन्हें कार के पावर सॉकेट से आसानी से चलाया जा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article