​बाइक का सिर्फ 7 सेकेंड का ये सीक्रेट 90% लोग नहीं जानते, फिर जो होगा देखकर दंग रह जाओगे​

​आज लगभग लोगों के पास बाइक है। आपके पास भी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अनजाने में अपनी ही बाइक को हर रोज धीरे-धीरे खराब कर रहे हैं और उसकी लाइफ कम कर रहे हैं। आजकल सभी लोगों के पास सबकुछ है लेकिन समय किसी के पास नहीं है। ​​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 4 2025, 11:40 IST
​हर काम लोग जल्दी में ही कर रहे हैं। बाइक के साथ भी यही हाल है। आज हम आपको बाइक के बारे में एक ऐसी गलती के बारे में बताएंगे जो आप रोज करते हैं लेकिन यदि आप इसे बंद कर देते हैं तो आपकी बाइक सालों-साल चलेगी और उसकी इंजन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। आपको बस एक छोटा-सा काम करना है। आइए जानते हैं....​Image Credit : Canva01 / 07

​हर काम लोग जल्दी में ही कर रहे हैं। बाइक के साथ भी यही हाल है। आज हम आपको बाइक के बारे में एक ऐसी गलती के बारे में बताएंगे जो आप रोज करते हैं लेकिन यदि आप इसे बंद कर देते हैं तो आपकी बाइक सालों-साल चलेगी और उसकी इंजन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। आपको बस एक छोटा-सा काम करना है। आइए जानते हैं....​

​कारों की बिक्री पिछले कुछ महीने में कई रिकॉर्ड तोड़ी है लेकिन बाइक का क्रेज आज भी लोगों के दिल में सबसे ऊपर है। स्पोर्ट्स बाइक हों या साधारण बाइक, यह जाम से जल्दी निकलने और गंतव्य तक तेजी से पहुंचने में कार से बेहतर साबित होती है, लेकिन बाइक को लंबे समय तक इस्तेमाल करने और उसके इंजन को नया रखने के लिए आपको बाइक को स्टार्ट करते ही एक छोटा-सा काम करना है।​Image Credit : Canva02 / 07

​कारों की बिक्री पिछले कुछ महीने में कई रिकॉर्ड तोड़ी है लेकिन बाइक का क्रेज आज भी लोगों के दिल में सबसे ऊपर है। स्पोर्ट्स बाइक हों या साधारण बाइक, यह जाम से जल्दी निकलने और गंतव्य तक तेजी से पहुंचने में कार से बेहतर साबित होती है, लेकिन बाइक को लंबे समय तक इस्तेमाल करने और उसके इंजन को नया रखने के लिए आपको बाइक को स्टार्ट करते ही एक छोटा-सा काम करना है।​

​स्टार्ट करने के बाद तुरंत ना चलाएं​Image Credit : Canva03 / 07

​स्टार्ट करने के बाद तुरंत ना चलाएं​

​आमतौर पर लोग बाइक को स्टार्ट करते ही तूफान बन जाते हैं और यहीं वे लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं। जब आप अपनी बाइक को स्टार्ट करते हैं, तो इसे तुरंत चलाने की गलती न करें। अधिकतर लोग सेल्फ या किक लगाते ही बाइक लेकर निकल पड़ते हैं, जो इंजन के लिए हानिकारक हो सकता है। ​

​बदल जाती है आवाज​Image Credit : Canva04 / 07

​बदल जाती है आवाज​

​स्टार्ट करते ही बाइक को 7 सेकेंड से 1 मिनट तक आइडल पर छोड़ दें, ताकि इंजन ऑयल पूरी तरह फैल जाए और सभी पार्ट्स अच्छी तरह लुब्रिकेट हो जाएं। लंबे समय तक खड़ी रहने के बाद ऑयल एक जगह जमा हो जाता है और अगर आप तुरंत बाइक चलाते हैं, तो इंजन के पार्ट्स घिस सकते हैं। आप ध्यान देंगे कि स्टार्ट के कुछ समय बाद बाइक की आवाज बदल जाती है।​

​इंजन ऑयल की नियमित जांच जरूरी​Image Credit : Canva05 / 07

​इंजन ऑयल की नियमित जांच जरूरी​

​बाइक के इंजन को सुरक्षित रखने के लिए इंजन ऑयल की समय-समय पर जांच करना बेहद जरूरी है। अगर ऑयल खत्म हो जाए तो इंजन सीज हो सकता है, जिससे बड़े नुकसान और महंगे रिपेयर खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा ऑयल की मात्रा और गुणवत्ता पर ध्यान दें।​

​टाइम पर सर्विस कराना न भूलें​Image Credit : Canva06 / 07

​टाइम पर सर्विस कराना न भूलें​

​कई लोग अपनी बाइक की सर्विस टाल देते हैं, लेकिन यह बाइक की उम्र बढ़ाने के लिए आवश्यक है। नियमित सर्विस में एयर फिल्टर की सफाई या बदलना, स्पार्क प्लग की जांच, चेन और स्प्रोकेट की देखभाल, ब्रेक चेक और ढीलों को टाइट करना, इंजन ऑयल भरना आदि काम शामिल होते हैं। यह न केवल बाइक को सही स्थिति में रखता है, बल्कि इसके पार्ट्स को लंबे समय तक सुरक्षित भी रखता है।​

​छोटा काम, फायदा बड़ा​Image Credit : Canva07 / 07

​छोटा काम, फायदा बड़ा​

​बाइक को लंबी उम्र देने के लिए स्टार्ट करने के तुरंत बाद इसे थोड़ी देर आइडल पर चलाना, इंजन ऑयल की नियमित जांच और समय पर सर्विस कराना बेहद जरूरी है। इन आसान उपायों से आपकी बाइक हमेशा नई जैसी रहेगी और आपको किसी बड़े खर्च का सामना नहीं करना पड़ेगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!