ऑटो न्यूज़

Skoda Octavia RS की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, प्री-बुकिंग जल्द होगी शुरू

Skoda Octavia RS India Launch Date: अब कंपनी एक बार फिर नई ऑक्टाविया आरएस के साथ वापसी कर रही है। उम्मीद है कि इसमें 2.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 264 bhp पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह कार 250 kmph टॉप स्पीड और 0-100 kmph केवल 6.4 सेकंड में पकड़ने का दावा करती है।

Image

Skoda Octavia RS/Photo-Skoda

स्कोडा इंडिया (Skoda) ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि नई स्कोडा ऑक्टाविया आरएस (Skoda Octavia RS) भारत में 17 अक्टूबर 2025 को लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने बताया कि इस पर प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी, जो केवल स्कोडा इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जा सकेगी।

Skoda Octavia RS: लॉन्च और बुकिंग्स

कंपनी के मुताबिक यह परफॉर्मेंस सेडान भारत में सीमित यूनिट्स में उपलब्ध होगी और इसे पूरी तरह से तैयार यूनिट (FBU) के रूप में लाया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 45 से 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगी।

ऑक्टाविया आरएस की कहानी भारत में 2004 से शुरू होती है, जब इसे पहली बार लॉन्च किया गया था। इसके बाद 2011 में लौरा vRS, फिर 2017 में ऑक्टाविया vRS 230 और बाद में vRS 245 को पेश किया गया।

ऑक्टाविया vRS 230 में 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया था, जो 230 PS पावर, 350 Nm टॉर्क, 250 kmph टॉप स्पीड और 0-100 kmph की स्पीड सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ने की क्षमता रखता था। इसकी कीमत 24.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। इसके बाद vRS 245 आई, जिसे भारतीय ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला।

अब कंपनी एक बार फिर नई ऑक्टाविया आरएस के साथ वापसी कर रही है। उम्मीद है कि इसमें 2.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 264 bhp पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह कार 250 kmph टॉप स्पीड और 0-100 kmph केवल 6.4 सेकंड में पकड़ने का दावा करती है।

9,26,000 से ज्यादा गाड़ियों की डिलिवरी

वैश्विक स्तर पर, स्कोडा ने 2024 में 9,26,000 से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी की और अपनी नेक्स्ट लेवल स्कोडा रणनीति के तहत भारत, वियतनाम और आसियान जैसे प्रमुख बाजारों में और विस्तार करने का लक्ष्य रखा है। भारत में कंपनी वर्तमान में 310 से ज्यादा ग्राहक सेवा केंद्र के साथ 177 से ज्यादा शहरों में काइलैक एसयूवी, कुशाक एसयूवी, कोडियाक एसयूवी और स्लाविया सेडान की खुदरा बिक्री करती है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “इस साल की शुरुआत में हमने वादा किया था कि एक वैश्विक आइकन भारत लौटेगा। आज हमें गर्व है कि हम उस वादे को पूरा कर रहे हैं। ऑक्टाविया आरएस सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक भावना है, जिसने दो दशकों से दुनियाभर के ऑटोमोटिव उत्साहियों के बीच जुनून जगाया है। भारत में इसका लॉन्च परफॉर्मेंस और ड्राइविंग स्पिरिट की एक नई परिभाषा तय करेगा।”

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article