ऑटो न्यूज़

नाम से है सुल्ताना बुलबुल, लेकिन रफ्तार बाज वाली; 24 मई को लॉन्च होगा ई-स्कूटर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 26, 2023, 06:17 PM IST

बेंगलुरु आधारित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Simple Energy ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 24 मई 2023 को देश में लॉन्च करने वाली है।

Image

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखने में बहुत खूबसूरत है और इसे देखते ही आप ओला-एथर को भूल जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 24 मई को लॉन्च होग नया ई-स्कूटर
  • नाम से सुल्ताना बुलबुल, स्पीड में बाज
  • ओला-एथर की टेंशन बढ़ाएगी सिंपल

Simple One Electric Scooter To Launch On 24th May 2023: सिंगल एनर्जी भारतीय मार्केट में 24 मई को अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन लॉन्च करने वाली है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखने में बहुत खूबसूरत है और इसे देखते ही आप ओला-एथर को भूल जाएंगे। इसे कंपनी ने तेज रफ्तार ईवी बनाने के साथ-साथ लंबी रेंज वाला भी बनाया है और मुकाबले के हिसाब से सिंगल चार्ज में इसकी रेंज काफी ज्यादा है। कीमत फिलहाल कंपनी ने उजागर नहीं की है, लेकिन सिंपल के आला अधिकारियों का कहना है कि मुकाबले के मद्देनजर इसकी कीमत भी काफी आकर्षक होने वाली है।

स्टाइल और डिजाइन

सिंपल वन को इंडियन पैराडाइस यानी सुल्ताना बुलबुल नाम की एक चिड़िया से इंस्पायर होकर तैयार किया गया है। ये दिखने में काफी ऐग्रेसिव है और स्पोर्टीनेस के साथ अगले अगले और पिछले हिस्से को पैनापन दिया गया है। बतौर इलेक्ट्रिक स्कूटर, इसे सभी जगह एलईडी लाइट्स मिले हैं और अगले हिस्से में ज़ैड पैटर्न के इंडिकेटर्स और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स इसे दिखने में और भी जोरदार बनाते हैं। इसके साथ मिले अलॉय व्हील्स भी अच्छे लुक वाले हैं और यहां चेन की जगह बेल्ड सिस्टम सिंपल एनर्जी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिया है। सिंपल वन चार रंगों में पेश की गई है जिनमें नम्मा रेड, अज़्योर ब्लू, ग्रेस व्हाइट और ब्रेजन ब्लैक शामिल हैं।

सीटिंग कम्फर्ट और ब्रेकिंग

सीटिंग की बात करें तो यहां आपको आरामदायक सीट मिलती है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर वज़न में कुछ हफ्का है इसीलिए इसे चलाना बहुत आसान हो जाता है। महिलाओं या किसी भी उम्र के लोगों को इसकी हैंडलिंग बहुत बेहतर लगने वाली है। अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में दिए मोनोशॉक सस्पेंशन ठीक-ठाक काम करते हैं, हालांकि इन्हें कुछ बेहतर बनाया जा सकता है। इसके अलावा सिंपल वन के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं जो बहुत अच्छी तरह काम करते हैं और सड़क पर आपको मजबूत पकड़ देते हैं।

बैटरी सेटअप

सिंपल वन का बैटरी सेटअप काफी जोरदार है जो दो हिस्सों में बंटा हुआ है, फुट बोर्ड पर लगा फिक्स्ड बैटरी पैक और सीट के नीचे मिला रिमूवेबल बैटरी पैक। कहने का मतलब अगर आप पांचवे या छठे माले पर रहते हैं तो भी आपको इसकी चार्जिंग को लेकर कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सीट के नीचे से बैटरी निकालिए और घर में लाकर चार्ज कीजिए। कंपनी की मानें तो अलग हो सकते वाली ये बैटरी सिंगल चार्ज में 45-50 किमी तक रेंज देती है।

रफ्तार, राइड मोड्स

राइडर द्वारा चुने गए मोड का इस स्कूटर की रेंज पर काफी असर पड़ता है। कहने का मतलब अगर आप ईको मोड में इसे चला रहे हैं तो आपको 236 किमी तक रेंज मिलती है, लेकिन इसकी रफ्तार 45 किमी/घंटा तक सीमित हो जाती है। सॉनिक मोड में आपको 105 किमी/घंटा रफ्तार मिलती है, लेकिन इसकी रेंज घटकर कुछ 100.105 किमी तक रह जाती है। एक और दिलचस्प मोड आपको यहां मिलता है जिसे आसान भाषा में रिवर्स गियर कहा जाता है। अब करते हैं रफ्तार की बात, तो सिर्फ 2.95 सेकंड में ये ईवी 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है और ये इस क्लास का सबसे ज्यादा 72 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

हाइटेक फीचर्स से लैस है सिंपल वन

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ना सिर्फ खूबसूरत और तेज रफ्तार बनाया है, बल्कि इसके फीचर्स भी तगड़े हैं. 7-इंच का ये इंसट्रूमेंट कंसोल आपको स्कूटर की तमाम जानकारी देता है। चाहे राइडिंग मोड हो, या बैटरी का रियल टाइम स्टेटस। ईवी के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है जिसकी जानकारी इसी डिस्प्ले पर मिलती है। इसके अलावा अपने स्मार्टफोन ने आप ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कनेक्ट कर सकते हैं। इसके गूगल मैप पर आज डेस्टिनेशन सिलेक्ट करके सीधे अपने मनचाही जगह पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा जिओ फेंसिंग, रिमोट ऐक्सेस, राइड स्टैटिक्स और रिमोट लॉकिंग जैसे फीचर्स भी आपको सिंपल वन के साथ मिलते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article