Royal Enfield अपने नए Continental GT 750 कैफे रेसर मॉडल पर काम कर रहा है। इसी के साथ कंपनी की अपकमिंग 750cc योजना धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। लेटेस्ट स्पाई शॉट्स और रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक मौजूदा Continental GT 650 से एक कदम आगे जाएगी और कंपनी के 750cc इंजनों की नई लाइनअप का पहला बड़ा उदाहरण बनेगी।
Continental GT 750 की टेस्टिंग
नई Continental GT 750 की टेस्टिंग भारत के बाहर जारी है और यह मूल GT 650 की पहचान वाली रेट्रो कैफे रेसर स्टाइलिंग को गोल हेडलाइट, क्लिप-ऑन हैंडलबार और स्लिम टेल सेक्शन के साथ बरकरार रखती है। बाइक का बॉडी डिजाइन लगभग GT 650 जैसा दिखती है, लेकिन यह एक बड़े, रिवाइज्ड 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस होगी, जो पिछले 650cc मॉडल से अधिक पावर और टॉर्क जेनरेट करेगी। अनुमान है कि यह इंजन लगभग 55–60 bhp की पावर दे सकता है, जो मौजूदा 650 के लगभग 47 bhp से अधिक है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन में अपग्रेड
Continental GT 750 में फ्रंट पर ड्यूल डिस्क ब्रेक सेटअप दिखाई देता है। Royal Enfield के मॉडर्न ट्विन-सिलेंडर लाइनअप में यह पहली बार होगा। इसके साथ ByBre कैलिपर्स और अपडेटेड शोवा सस्पेंशन सिस्टम बाइक के बेहतर कंट्रोल और राइडिंग एक्सपीरियंस को सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा, इस टेस्ट म्यूल पर ट्यूबलैस टायर्स और अलॉय व्हील्स भी नजर आए हैं।
बाइक में डिजिटल अपग्रेड्स
नए मॉडल के डिजिटल अपग्रेड्स की बात करें तो पुराने मॉडल के ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हटाकर एक सिंगल सर्कुलर TFT डिस्प्ले लगाया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स प्रदान करेगा। यह यूनिट पहले से मौजूद Himalayan 450 और Guerrilla 450 जैसे मॉडलों में भी देखा गया है, जिससे Continental GT 750 में एक प्रीमियम एक्सपीरियंस जुड़ता है।
इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि Royal Enfield एक फेयर्ड और नेक्ड दोनों वर्जन पर काम कर रहा है। नेक्ड वर्जन को मुख्य रूप से सड़क के अनुकूल रखा जाएगा, जबकि फेयर्ड वर्नज संभवतः और भी रेस-फोकस्ड एक्सपीरियंस देगा।
कब हो सकती है लॉन्च
लॉन्च की बात करें तो इस नए GT 750 के 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में भारत में शो-रूम तक आने की उम्मीद है। कीमत को लेकर भी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन अनुमान है कि यह लगभग 3.9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रह सकती है, जो इसे समान श्रेणी की बाइक के साथ मुकाबले के मैदान में उतारेगी।
