Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV 2026 Maruti Brezza को 7.40 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है, जो कि LXi टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट के लिए तय की गई है। इस एसयूवी को कुल चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं किस वेरिएंट की कितनी कीमत है और किस वेरिएंट में कौन-से इंजन विकल्प और फीचर्स मिल रहे हैं-
LXi वेरिएंट को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जबकि VXi और ZXi वेरिएंट में चारों इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। वहीं टॉप मॉडल ZXi+ केवल 1.5-लीटर ऑटोमैटिक और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ खरीदा जा सकेगा।
कीमत
| Variant | Transmission / Fuel | Price (Ex-showroom) |
|---|---|---|
| Brezza LXi Turbo | Turbo Petrol | ₹7.40 lakh |
| Brezza LXi MT | Manual Petrol | ₹8.30 lakh |
| Brezza VXi Turbo | Turbo Petrol | ₹8.55 lakh |
| Brezza VXi MT | Manual Petrol | ₹9.26 lakh |
| Brezza LXi CNG MT | Manual CNG | ₹9.30 lakh |
| Brezza VXi CNG | CNG | ₹9.99 lakh |
| Brezza ZXi Turbo | Turbo Petrol | ₹9.99 lakh |
| Brezza VXi AT | Automatic Petrol | ₹10.61 lakh |
| Brezza ZXi MT | Manual Petrol | ₹10.66 lakh |
| Brezza ZXi+ Turbo | Turbo Petrol | ₹11.32 lakh |
| Brezza ZXi CNG MT | Manual CNG | ₹11.66 lakh |
| Brezza ZXi AT | Automatic Petrol | ₹12.01 lakh |
| Brezza ZXi+ AT | Automatic Petrol | ₹13.55 lakh / ₹13.71 lakh |
इंजन और माइलेज
नई Brezza का 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 103PS की पावर और 139Nm का टॉर्क देता है। CNG वर्जन में यही इंजन 88PS की पावर और 121.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 110PS की पावर और 170Nm का टॉर्क देने में सक्षम है।
माइलेज की बात करें तो 1.5-लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट अधिकतम 21.09 kmpl तक का दावा करता है, जबकि ऑटोमैटिक वर्जन 20.17 kmpl का माइलेज देता है। CNG वेरिएंट 26.90 km/kg की फ्यूल एफिशिएंसी के साथ सबसे किफायती विकल्प बनकर सामने आता है। वहीं नया टर्बो-पेट्रोल इंजन वेरिएंट के अनुसार 19.96 से 20.47 kmpl तक का दावा किया गया माइलेज देता है।
बेस वेरिएंट में भी शानदार सेफ्टी
नई Brezza के एंट्री-लेवल LXi वेरिएंट में भी सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, LED DRLs और प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
VXi और ZXi में बढ़ी प्रीमियमनेस
VXi वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, रियर AC वेंट्स, अलॉय व्हील्स और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। टर्बो वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा और रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी गई हैं।
ZXi वेरिएंट में हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं। टर्बो मॉडल में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और सेफ एग्जिट वार्निंग जैसी एडवांस सेफ्टी तकनीक भी मिलती है।
टॉप मॉडल में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स
ZXi+ वेरिएंट को सबसे ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, Alexa वॉयस असिस्टेंट, ARKAMYS ट्यूनिंग वाला ऑडियो सिस्टम, ऑटो-फोल्डिंग ORVM, वायरलेस चार्जर, स्मार्ट की, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और TPMS जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा बॉडी कलर क्लैडिंग और मशीन-फिनिश अलॉय व्हील्स इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं।
