ऑटो न्यूज़

शानदार लुक वाली ये देसी इलेक्ट्रिक बाइक देगी 221 KM तक रेंज, भारत में हुई लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 22, 2023, 07:30 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप ओरजा ने नई मेंटिस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च कर दी है। लुक और रेंज दोनों के मामले में ये बहुत जोरदार है और पहले 1,000 ग्राहक 10,000 रुपये टोकन पर बुक कर सकते हैं।

Image

पहले 1,000 ग्राहक 10,000 रुपये टोकन पर बुक कर सकते हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मेंटिंस इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च
  • 3.60 लाख रुपये है ई-बाइक का दाम
  • सिंगल चार्ज में 221 किमी रेंज मिलेगी

Orxa Mantis Electric Bike: ओरजा ईवी स्टार्टअप ने मेंटिस नाम की परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारतीय मार्केट में लॉन्च हो चुकी है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की एक्सशोरूम कीमत 3.60 लाख रुपये रखी गई है जिसके साथ आपको 1.3 किलोवाट चार्ज भी ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी ने पहले 1,000 ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये टोकन के साथ बुकिंग शुरू कर दी है, इसके बाद बुकिंग करने वालों को 25,000 रुपये टोकन देना होगा। इसके अलावा अप्रैल 2024 से ग्राहकों को इस बाइक की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

दमदार इलेक्ट्रिक बाइक

ओरजा की नई मेंटिस इस श्रेणी की सबसे हल्की मेड इन इंडिया बाइक है जिसे पूरी तरह इन हाउस तैयार किया गया है। इसका कुल भार 182 किग्रा है और 8.9 सेकंड में ये 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। इसके साथ 20.5 किलोवाट क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 27.4 बीएचपी ताकत और 93 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 135 किमी/घंटा होने का दावा किया गया है। इसे एल्युमीनियम चेसी पर तैया किया गया है जो पहली बार किसी टू-व्हीलर में मिला है।

सिंगल चार्ज में लंबी रेंज

मेंटिस के साथ 8.9 किलोवाट आर बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 221 किमी तक माइलेज देती है। यहां 5-इंच का टीएफटी स्क्रीन मिला है और राइड बाय वायर तकनीक के साथ 180 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस इसे दिया गया है। फास्ट चार्जिंग की मदद से इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को तेजी से चार्ज किया जा सकता है और घरेलू चार्जर में भी ये बहुत ज्यादा समय नहीं लेती। स्टाइल और डिजाइन में मामले में तो ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये दिखने में शानदार है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article