Nissan Magnite Facelift: निसान मैग्नाईट भारत में फिलहाल 6 से 11 लाख रुपये की कीमत पर बिकती है। इस कीमत पर उपलब्ध यह देश की सबसे किफायती कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है। निसान फिलहाल भारत में मगिनाईट फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और कंपनी मैग्नाईट फेसलिफ्ट की कीमत से 4 अक्टूबर 2024 को पर्दा उठाने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार मैग्नाईट फेसलिफ्ट भी लॉन्च होने के बाद देश की सबसे किफायती SUVs की लिस्ट में शुमार होगी। आइये आपको मैग्नाईट फेसलिफ्ट के खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।
क्या कुछ होगा नया?
निसान मैग्नाईट फेसलिफ्ट को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है। नई निसान मैग्नाईट फेसलिफ्ट के डिजाईन में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कार में आगे की तरफ नए बंपर और ग्रिल देखने को मिल सकते हैं। हेडलाइट का डिजाईन कमोबेश वर्तमान मॉडल जैसा ही होगा, वहीं नए शेप वाली LED DRL देखने को मिल सकती है। कार के इंटीरियर में भी कुछ खास बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। लेकिन कार के कैबिन में भी छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मैग्नाईट फेसलिफ्ट का इंजन
निसान मैग्नाईट फिलहाल भारत में दो इंजन ऑप्शंस के साथ ऑफर की जाती है। यह कार 1 लीटर के नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर की जाती है। निसान मैग्नाईट फेसलिफ्ट वेरिएंट को भी इन्हीं दोनों इंजन ऑप्शंस के साथ भारत में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि 1 लीटर का पेट्रोल इंजन 72 हॉर्सपावर तो 1 लीटर का टर्बोचार्ज इंजन 100 हॉर्सपावर जनरेट कर सकता है।
