Kia India भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी लाइनअप को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले वर्षों में कई नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी एक नई मिड-साइज B-सेगमेंट SUV को पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia इस नए मॉडल को 2028-29 के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च करने पर विचार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस SUV के नाम, डिजाइन, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Syros और Seltos के बीच होगी नई Kia SUV
Kia की मौजूदा SUV रेंज में Syros और Seltos के बीच एक ऐसा स्पेस मौजूद है, जहां कंपनी नया मॉडल पेश कर सकती है। नई Seltos अब पहले से ज्यादा प्रीमियम हो चुकी है और इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर के आसपास है। ऐसे में Syros और Seltos के बीच करीब 4.2 मीटर लंबी SUV के लिए जगह बनती है।
Hyundai Bayon से मिल सकती है इंस्पिरेशन
Kia की यह रणनीति उसकी सहयोगी कंपनी Hyundai की योजना से मिलती-जुलती हो सकती है। Hyundai भी Venue और Creta के बीच Bayon नाम की नई SUV लाने की तैयारी कर रही है। इसी तरह, Kia Syros और Seltos के बीच एक नया मॉडल रखकर अपनी लाइनअप में मौजूद गैप को भर सकती है।
इस नई SUV का डिजाइन और फीचर्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं। हालांकि, Kia की मौजूदा डिजाइन लैंग्वेज को देखते हुए इसमें कंपनी के नए SUV मॉडल्स से इंस्पायर्ड स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। कार को ज्यादा प्रीमियम लुक देने के साथ-साथ फीचर्स पर भी खास ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।
पेट्रोल, डीजल के साथ मिल सकता है हाइब्रिड विकल्प
नई Kia SUV के इंजन को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों में से किसी का इस्तेमाल कर सकती है। Hyundai की आगामी Bayon SUV में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और CNG विकल्प मिलने की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में Kia भी अपनी नई SUV के लिए पेट्रोल के साथ CNG विकल्प पर विचार कर सकती है।
Seltos और Sorento के बीच भी आएगी 7-सीटर SUV
माना जा रहा है कि नई B-सेगमेंट SUV के अलावा, Kia एक C-सेगमेंट 7-सीटर SUV पर भी काम कम कर रही है। यह मॉडल कंपनी की Seltos और Sorento के बीच जगह बनाएगा। यानी जो ग्राहक Seltos से ज्यादा बड़ी और ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी वाली SUV चाहते हैं, उनके लिए यह नया मॉडल विकल्प बन सकता है।
