ऑटो न्यूज़

20 लाख रुपये के बजट में ये हैं 5 पावरफुल मेड-इन इंडिया कार, चेक करें पूरी लिस्ट

Best Cars Under 20 Lakh in India: अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ दमदार मेड-इन-इंडिया मॉडल जरूर चेक करने चाहिए।

Image

20 लाख से कम में ये हैं बेस्ट मेड-इन-इंडिया मॉडल

Best Cars Under 20 Lakh in India: अगर आप नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपकी प्राथमिकता केवल माइलेज या फीचर्स नहीं बल्कि पावरफुल इंजन और दमदार परफॉर्मेंस है, तो भारतीय बाजार में 20 लाख रुपये के बजट के अंदर कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम पांच बेस्ट मेड-इन-इंडिया गाड़ियों की ही जानकारी दे रहे हैं-

Mahindra Scorpio N

इस लिस्ट में सबसे ऊपर Mahindra Scorpio N का नाम आता है। इसका 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन करीब 200 HP की पावर और 380 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस पावर के चलते Scorpio N अपने सेगमेंट की दमदार SUV में शामिल है। Scorpio N का एक्स-शोरूम प्राइस करीब 13.69 लाख रुपये से शुरू होता है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा जाती है। इसलिए 20 लाख रुपये के बजट में इसके शुरुआती और कुछ मिड वेरिएंट पर विचार किया जा सकता है। यह एक पारंपरिक बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV है।

Mahindra Thar

अगर आपको ऑफ-रोडिंग पसंद है तो Mahindra Thar एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें भी Scorpio N वाला 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 200 HP की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है। Thar की खासियत यह है कि समान पावर अपेक्षाकृत छोटे और हल्के ऑफ-रोडिंग पैकेज में मिलती है। इसकी कीमत करीब 10.32 लाख रुपये से शुरू होकर 18 लाख रुपये तक जाती है।

Nissan Magnite Turbo

अगर आपका बजट 20 लाख रुपये से काफी कम है और फिर भी टर्बो इंजन वाली कार चाहिए, तो Nissan Magnite Turbo पर विचार किया जा सकता है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 99 HP की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Magnite Turbo की कीमत लगभग 9.09 लाख रुपये से 11.13 लाख रुपये के बीच बताई गई है।

Skoda Kushaq

इस लिस्ट में Skoda Kushaq भी शामिल है। इसके 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन से करीब 114 HP की पावर और 178 Nm का टॉर्क मिलता है। Skoda Kushaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.69 लाख रुपये है। इसकी पावर Mahindra की 200 HP वाली SUVs से काफी कम है, लेकिन कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में यह बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले विकल्पों में शामिल है।

Mahindra XUV 7XO

इस लिस्ट में एक और दमदार Mahindra SUV XUV 7XO भी शामिल है, जिसे कंपनी के अपडेटेड और रीनेम्ड XUV700 के तौर पर पेश किया गया है। इसके टर्बो-पेट्रोल इंजन से करीब 197 HP की पावर और 380 Nm का टॉर्क मिलता है।इसकी शुरुआती AX वेरिएंट की कीमत करीब 13.99 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट 25 लाख रुपये से ऊपर जाते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article