ऑटो न्यूज़

भीषण गर्मी से पहले Nissan दे रही ग्राहकों को Free AC चेकअप, सर्विस पर भी छूट

Nissan Free AC Checkup Camp: निशुल्क एसी चेकअप कैंप देशभर में निसान के सर्विस वर्कशॉप में 15 अप्रैल से शुरू हुआ है और 15 जून, 2024 तक चलेगा। इस दौरान सभी ग्राहकों को कई तरह की सर्विस और डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा। निसान के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स के साथ कस्टर्स के लिए बेहतर सुविधा का इंतजाम किया गया है।

Image

निसान के कुशल और प्रशिक्षित सर्विस प्रोफेशनल्स चेकअप कैंप का संचालन कर रहे हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • निसान फ्री में कर रही एसी का चेकअप
  • भीषण गर्मी से पहले ग्राहकों का फायदा
  • 15 जून 2024 तक चलेगा चेकअप कैंप

Nissan Free AC Checkup Camp: निसान मोटर इंडिया ने देशभर में अपने ग्राहकों के लिए दो महीने का निशुल्क एसी चेकअप कैंप शुरू किया है। निशुल्क एसी चेकअप कैंप देशभर में निसान के सर्विस वर्कशॉप में 15 अप्रैल से शुरू हुआ है और 15 जून, 2024 तक चलेगा। इस दौरान सभी ग्राहकों को कई तरह की सर्विस और डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा। निसान के कुशल और प्रशिक्षित सर्विस प्रोफेशनल्स चेकअप कैंप का संचालन कर रहे हैं। इसमें निसान के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स के साथ कस्टर्स के लिए बेहतर सुविधा का इंतजाम किया गया है।

ऑनलाइन सर्विस अपॉइंटमेंट

सभी निसान और डैटसन के ग्राहक निसान वन एप या निसान मोटर इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से सर्विस अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इस पहल से न केवल आसानी से ऑनलाइन एक्सपीरियंस का कंपनी का वादा मजबूत हो रहा है, बल्कि इसके जरिए निसान ब्रांड में ग्राहकों के भरोसे को सम्मान भी दिया जा रहा है। कंपनी के 120 सर्विस वर्कशॉप के पूरे नेटवर्क में चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां निसान और डैटसन ब्रांड के सभी वाहनों को सर्विस मिलती है।

फ्री पिकअप और ड्रॉप

कैंप में 20 पॉइंट चेकअप की सुविधा दी जा रही है, जिसमें निशुल्क कार टॉप वाश और पीएमएस (पीरियॉडिकल मेंटेनेंस सर्विस) चुनने वाले ग्राहकों के लिए निशुल्क पिकअप एवं ड्रॉप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को पार्ट्स/एक्सेसरीज पर छूट (डीलर्स के स्तर पर), लेबर चार्ज पर 20% एवं वैल्यू एडेड सर्विस (वीएएस) पर 10% तक की छूट भी मिलेगी। कंपनी निसान और डैटसन के सभी ग्राहकों को इस ऑफर का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे उनकी गाड़ी की बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित होगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article