ऑटो न्यूज़

3 दरवाजों वाली New Mini Cooper S हैचबैक भारत में हुई लॉन्च, कीमत 45 लाख से कम

New Mini Cooper S 3-Door Launch: मिनी कूपर एस 3 डोर लॉन्चः बएमडब्ल्यू ग्रुप की मिनी कूपर एस 3-डोर भारत में लॉन्च हो गई है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 44.90 लाख रुपये है। नई कूपर हैचबैक से 2023 में पर्दा हटाया गया था, तब कंपनी ने 3 डोर और 5 डोर बॉडी स्टाइल में इस कार को शोकेस किया था।

Image

नई जनरेशन 3 डोर मिनी कूपर एस की एक्सशोरूम कीमत 44.90 लाख रुपये रखी गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मिनी कूपर एस 3 डोर भारत में लॉन्च
  • 44.90 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • शानदार लुक और स्टाइल वाली कार

New Mini Cooper S 3-Door Launch: मिनी इंडिया ने अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भारत में अपडेट करते हुए 3 दरवाजों वाली नई मिनी कूपर एस हैचबैक लॉन्च कर दी है। नई जनरेशन 3 डोर मिनी कूपर एस की एक्सशोरूम कीमत 44.90 लाख रुपये रखी गई है। नई कूपर हैचबैक से 2023 में पर्दा हटाया गया था, तब कंपनी ने 3 डोर और 5 डोर बॉडी स्टाइल में इस कार को शोकेस किया था। ये पेट्रोल से चलने वाले और इलेक्ट्रिक दोनों वेरिएंट्स में पेश की गई थी, हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसका पेट्रोल से चलने वाला 3 डोर वेरिएंट ही भारत में लॉन्च किया है।

शानदार स्टाइल और डिजाइन

बीएमडब्ल्यू ग्रुप की नई मिनी कूपर एस 3-डोर को शानदार स्टाइल और डिजाइन पर तैयार किया गया है। पिछला मॉडल भी बहुत आकर्षक दिखाता था, अब तो इसे और भी जोरदार बनाया गया है। इसके साथ नए गोल हेडलैंप्स, दूसरी डिजाइन की ग्रिल, नई डिजाइन का टेलगेट और इससे जुड़े हुए नए तिकोने ब्रेक लाइट्स दिए गए हैं। एक्सटीरियर के साथ इस कार का केबिन भी बहुत खूबसूरत है जो बहुत ज्यादा ताम-झाम से अलग सादा और मिनिमलिस्ट थीम पर तैयार किया गया है।

फीचर्स और इंजन जोरदार

नई मिनी कूपर एस के केबिन में गोल सेंटर कंसोल मिलता है और बहुत अच्छा और अनोखा लगता है। यहीं से इस कार के सारे फीचर्स काम करते हैं, यही सेंटर कंसोल भी है और यही इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। इसके नीचे एक टॉगल स्विच दिया गया है जिससे इंजन स्टार्ट और ड्राइव मोड्स का चुनाव होता है। कार के साथ 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो 201 बीएचपी और 300 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है और 6.6 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article