ऑटो न्यूज़

नई Micro SUV पर काम कर रही Maruti Suzuki, 6 लाख रुपये बजट में मिलेगी!

Maruti Suzuki New Micro SUV: मारुति सुजुकी बहुत जल्द टाटा पंच और ह्यून्दे एक्सटर की टक्कर में नई माइक्रो एसयूवी लाने वाली है। ये नई एंट्री लेवल मारुति एसयूवी होगी जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये होगी। इस कीमत पर मारुति एक बेसिक एसयूवी लाएगी जो पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड होगी।

Image

ये नई एंट्री लेवल मारुति एसयूवी होगी जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये होगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ला रही नई सस्ती SUV
  • 6 लाख रुपये बजट में मिलेगी नई कार
  • फुल पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड होगी

Maruti Suzuki New Micro SUV: मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट के साथ विदेशों में निर्यात करने के लिए नई माइक्रो एसयूवी पर काम कर रही है। टाटा पंच और ह्यून्दे एक्सटर को टक्कर देने के लिए कंपनी माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में घुसने वाली है। ये नई एंट्री लेवल मारुति एसयूवी होगी जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये होगी। कुल मिलाकर आपके सामने अब मारुति सुजुकी बलेनो और फ्रॉन्क्स के बजट से भी सस्ती माइक्रो एसयूवी होगी जो निश्चित ही बिक्री में बड़ा इजाफा करेगी। इस कीमत पर मारुति एक बेसिक एसयूवी लाएगी जो पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड होगी, हालांकि ये साइज में छोटी होगी।

कब तक हो सकती है लॉन्च

रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति सुजुकी आने वाले करीब 2 साल में कंपनी इस एसयूवी को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ये एंट्री लेवल विकल्प टाटा पंच और ह्यून्दे एक्सटर से मुकाबला करेगा। हालांकि अगर आप जल्द कोई माइक्रो या कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस कार का इंतजार आपको लंबा पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी 2026 या इसके बाद कहीं बिल्कुल नई इस कार को लॉन्च करने वाली है, हालांकि इसके लॉन्च में कुछ जल्दी भी हो सकती है।

कितना दमदार होगा इंजन

मारुति सुजुकी की नई माइक्रो एसयूवी फिलहाल डेवेलपमेंट की संभवतः पहली स्टेज में है, लेकिन कितनी दमदार होगी ये कयास लगाया जा सकता है। हमारा मानना है कि इसे बॉक्सी डिजाइन के साथ माइक्रो एसयूवी वाले तमाम पुर्जे दिए जाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि नई मारुति एसयूवी फ्रॉन्क्स और ग्रैंड विटारा जैसे लुक में आएगी। कंपनी इसके साथ 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन देगी, वहीं कार को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी विकल्प में दिया जा सकता है। इसके साथ बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article