ऑटो न्यूज़

मात्र 8.39 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई Kia Syros 2026, चेक करें नया लुक और शानदार फीचर्स

किआ इंडिया ने अपनी लोकप्रिय कार साइरोस (Syros) का नया अवतार MY26 बाजार में उतार दिया है। 8.39 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह कार अब पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज के साथ आई है।

Image

Kia Syros 2026 (Kia)

किआ ने अपने मास-प्रिमियम पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए अपने ग्राहकों के लिए नई 2026 Kia Syros पेश की है। कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल को ग्राहकों की जरूरतों और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो नई 2026 Kia Syros की शुरुआती कीमत 8,39,900 रुपये रखी गई है। अगर आप भी 10 लाख रुपये के बजट में एक नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो 2026 Kia Syros को चेक किया जा सकता है।

नए वेरिएंट्स

Kia Syros 2026

Kia Syros 2026 (Photo: Kia)

इस बार किआ ने HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) जैसे नए वेरिएंट्स जोड़े हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलते हैं। खास बात यह है कि अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की उपलब्धता भी बढ़ाई गई है, जिसमें नए डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स शामिल हैं। इससे उन ग्राहकों की जरूरत पूरी होती है जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक सुविधा चाहते हैं।

Powertrain / TrimHTEHTE(O)HTK(EX)HTK+HTK+(O)HTXHTX(O)
G1.0 MT₹8,39,900₹9,19,900₹9,79,900₹10,73,900₹11,99,900
G1.0 7DCT₹11,93,900₹13,19,900₹13,99,900₹14,99,900
D1.5 6MT₹9,99,900₹10,59,900₹11,53,900₹12,79,900
D1.5 6AT₹12,73,900₹13,99,900₹14,79,900₹15,79,900

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो 2026 Kia Syros अपने सेगमेंट में प्रीमियम अनुभव देने का दावा करती है। इसमें 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, ड्यूल-पैन सनरूफ, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, और 60:40 स्प्लिट के साथ स्लाइड व रिक्लाइन होने वाली सेकंड रो सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, OTA अपडेट और Kia Connect डायग्नोस्टिक्स जैसी टेक्नोलॉजी इसे और स्मार्ट बनाती है। सुरक्षा के मामले में भी यह एक मजबूत SUV है। इसमें 20 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ 5-स्टार BNCAP रेटिंग दी गई है, जो इसे फैमिली कार के रूप में भरोसेमंद बनाती है।

डिजाइन

इस बार कंपनी की ओर से एसयूवी के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक ज्यादा स्पोर्टी और रग्ड हो गया है। नई फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन, LED फॉग लैंप, ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स और रूफ रेल्स इसे दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं। वहीं, नए 17-इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शंस जैसे Magma Red और Ivory Silver इसे और आकर्षक बनाते हैं।

किन ग्राहकों को लुभाएगी एसयूवी

Kia ने इस SUV को खास तौर पर शहर की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया है। इसका कॉम्पैक्ट साइज ट्रैफिक में आसानी से चलाने में मदद करता है, जबकि अंदर पर्याप्त स्पेस और आराम मिलता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article