ऑटो न्यूज़

नई जनरेशन Kia Seltos टेस्टिंग करती दिखी, जानें अब तक लॉन्च हो सकती है SUV

New Generation Kia Seltos Spied: 2019 में पहली बार लॉन्च हुई किआ सेल्टोस के न्यू जनरेशन मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, वहीं पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी कार के साथ जोड़ा जा सकता है।

Image

2019 में पहली बार लॉन्च हुई किआ सेल्टोस के न्यू जनरेशन मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन किआ सेल्टोस दिखी
  • 2025 के अंत तक लॉन्च होगी कार!
  • 2019 में पहली बार लॉन्च हुई थी

New Generation Kia Seltos Spied: किआ सेल्टोस को देश के ग्राहक काफी पसंद करते हैं और अब कंपनी इस एसयूवी की दूसरी जनरेशन लॉन्च करने वाली है। 2019 में पहली बार लॉन्च हुई किआ सेल्टोस के न्यू जनरेशन मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, वहीं पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी कार के साथ जोड़ा जा सकता है। हालांकि कार की रूपरेखा और आकार पहले जैसे ही होने की संभावना है। हाल में टेस्टिंग करती दिखी कार पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी हुई थी, लेकिन इसके नए हेडलैंप और टेललैंप फिर भी साफ नजर आए हैं।

नए में क्या-क्या मिलेगा

नई जनरेशन किआ सेल्टोस के साथ चौकोर शेप के हेडलैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दिखे हैं। इसकी अगली ग्रिल चौकोर सी नजर आ रही है जो आड़ी पट्टियों से लैस होगी। फिलहाल ये एसयूवी प्रोडक्शन के नजदीक दिख रही है, यानी आगे इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने अब तक नई सेल्टोस के इंजन पर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, लेकिन हमारा मानना है कि यहां कई ईंधन विकल्प यानी टर्बो पेट्रोल, टर्बो डीजल और पेट्रोल हाइब्रिड मिल सकते हैं। हाइब्रिड विकल्प लॉन्च के कुछ समय बाद दिया जा सकता है।

कब तक लॉन्च होगी कार

किआ सेल्टोस की दूसरी पीढ़ी के साथ हाइब्रिड इंजन भारतीय मार्केट में भी आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि 2025 के मध्य में किआ इंडिया नई सेल्टोस की बिक्री शुरू कर सकती है। भारत में ह्यून्दे क्रेटा के मुकाबले में आ रही इस कार की बिक्री अगली दिवाली तक शुरू हो सकती है। बता दें कि नई जनरेशन सेल्टोस से पहले किआ भारत में करीब 3 नए मॉडल्स पेश करने वाली है। इनमें बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, किआ कारेंस फेसलिफ्ट और कारेंस ईवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी इन्हें 2025 के मध्य में कहीं लॉन्च कर सकती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article