ऑटो न्यूज़

ओ भाईसाब, बहुत आकर्षक कीमत पर भारत में लॉन्च हुई नई जनरेशन Maruti Suzuki Dzire

2025 Maruti Suzuki Dzire Launched: मारुति सुजुकी ने 2025 डिजायर सेडान की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इस पैसा वसूल कार से पर्दा हटाया है जिसे ग्लोबल एनकैप ने सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग दी है। इसकी स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं।

Image

कंपनी ने 2025 डिजायर सेडान की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये रखी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 मारुति सुजुकी डिजायर लॉन्च
  • 6.79 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • बड़े बदलावों के साथ आई ये सेडान

2025 Maruti Suzuki Dzire Launched in India: मारुति सुजुकी ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय मार्केट में नई डिजायर लॉन्च कर दी है जिसे बहुत आकर्षक कीमत पर लाया गया है। कंपनी ने 2025 डिजायर सेडान की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इस पैसा वसूल कार से पर्दा हटाया है जिसे ग्लोबल एनकैप ने सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग दी है। इसकी स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं, खासतौर पर नई जनरेशन डिजायर का चेहरा काफी बदल गया है। कंपनी ने इसे 7 रंगों और 4 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है और दावा है कि ये 33.73 किमी/किग्रा तक माइलेज देगी।

कितना दमदार इंजन मिला: 2025 Maruti Suzuki Dzire Engine Specification

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ 1.2-लीटर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया है। ये 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आया है जो 80 बीएचपी ताकत और 112 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। मारुति सुतुकी ने इस कार को सीएनजी वर्जन में भी पेश किया है जिसमें इंजन की ताकत घटकर 68 बीएचपी और 102 एनएम रह जाती है। हालांकि ये करीब 34 किमी/किग्रा तक माइलेज भी देता है। कुल मिलाकर नया इंजन बहुत किफायती है और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से जोरदार माइलेज देता है।

फीचर्स में भी जोरदार कार: 2025 Maruti Suzuki Dzire Features

2025 मारुति सुजुकी डिजायर के अगले हिस्से में आड़ी पट्टियों वाली अगली ग्रिल दी गई है। इसके साथ ही एलईडी हेडलैंप्स पतले और तेज रोशनी देने वाले हैं। कार को नए अगले और पिछले बंपर, डुअल टोन अलॉय व्हील्स, एलईडी टेललाइट और शार्कफिन एंटीना दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो नई डिजायर को सेगमेंट में पहली बार इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है। यहां नया डुअल टोन इंटीरियर थीम, 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और ऑटोमैटिक क्रूज कंट्रोल भी दिए गए हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article